2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बच्चे की मां होने के बाद भी अनुपम खेर को दिल दे बैठी थीं किरण, पति को तलाक देकर रचाई थी शादी

अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। दोनों को जब एक-दूसरे से प्यार हुआ था तब दोनों की शादी हो चुकी थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 27 Jan 2022, 7:45 PM IST

anupam.jpg

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। बता दें, अनुपम खेर ने साल 1982 में आई फिल्म ‘आगमन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अनुपम खेर को अपनी पहली फिल्म से कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई थी, लेकिन उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद साल 1984 में आई फिल्म ‘सारांश’ में अनुपम खेर ने एक मिडिल क्लास रिटायर बूढ़े शख्स का किरदार निभाया जिसके चलते वह सफलता हासिल करने में कामयाब रहे।

लेकिन क्या आप जानते हैं अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। दोनों को जब एक-दूसरे से प्यार हुआ था तब दोनों की शादी हो चुकी थी। अपनी शादी में नाखुश किरण और अनुपम खेर को एक-दूसरे में खुशी मिली और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। आज हम आपको उनकी और अनुपम खेर की क्यूट लव स्टोरी के बारे में बताते हैं

अनुपम खेर और किरण खेर की गिनती बी-टाउन में उन कपल में की जाती है, जिनकी आपस में बेहतरीन बॉन्डिंग है। कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले अनुपम खेर की मुलाकात और शादी की कहानी बड़ी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों यहां के एक थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे, यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए। अनुपम खेर हमेशा से ही एक सुंदर भारतीय लड़की से सपने संजोए हुए थे। जिसके लंबे काले बाल हो और भारतीय लुक हो। रिपोर्ट्स की मानें तो जब अनुपम खेर ने किरण खेर को देखा तो उन्हें ये सारी खूबियां उनमे दिखीं और वो प्यार में गिरफ्तार हो गए। फिल्म स्टार अनुपम खेर उस वक्त शादीशुदा थे। उनकी पहली शादी साल 1979 में हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। इस शादी में वो खुश नहीं थे। तो वहीं, किरण खेर ने भी साल 1980 में मुंबई के एक बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी रचा ली थी।

इतना ही नहीं, किरण खेर की पहली शादी से एक बेटा सिकंदर भी था। किरण खेर इस दौरान अपने एक्टिंग के पैशन के लिए मुंबई पहुंची थी। जहां वो प्यार में पड़ गईं और उन्होंने शादी रचा ली। अदाकारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बाद उन्हें एहसास हुआ था कि वो गलत रिश्ते में है।

किरण खेर में एक इंटरव्यू में कहा था कि, “अनुपम तब कुछ अलग लग रहे थे। उन्होंने किसी फिल्म के लिए सिर मुंडवाया हुआ था। वो मेरे कमरे से जब लौटने लगा तो उसने मुझे देखा। उस पल में कुछ खास था, जो हम दोनों ने महसूस किया था।” किरण ने बताया कि, एक दिन अनुपम खेर उनके घर आए और कहा कि, “मुझे लगता है मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं।” इसके बाद इन दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- ‘राम लखन’ की एक्ट्रेस ने काट ली थी नस, मुश्किलों में फंस गए थे सुभाष घई

इससे पहले किरण ने अपने पति को तलाक दिया तो वहीं अनुपम ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद इन दोनों ने साल 1985 में शादी रचा ली। खास बात यह है कि किरण खेर के बेटे सिकंदर को अनुपम खेर ने अपनाया और उन्हें पिता का नाम दिया। अनुपम और किरण खेर की अपनी कोई औलाद नहीं है। लेकिन अनुपम, किरण खेर के बेटे सिकंदर को अपने बेटे की तरह ही मानते हैं।

यह भी पढ़ें-शादी के अगले दिन ही हेमा मालिनी को मिली थी इतनी बड़ी सजा, डायरेक्टर ने किया ऐसा काम