बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, जो उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं, इस घटना से काफी दुखी हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि, "मैं हरिद्वार की बेटी हूं। उत्तराखंड का हर पत्थर, हर नदी मेरी आत्मा में बसी है, गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ को देखकर मुझे ऐसा दर्द हो रहा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। मैं आप लोगों से वादा करती हूं कि मैं आप सभी की हर संभव मदद करूंगी।" बता दें कि उन्होंने दुनिया भर में मौजूद अपने फैंस से भी उत्तरकाशी में आई त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। उर्वशी ने आगे कहा, "उत्तराखंड, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"