बेलमकोंडा साईं श्रीनिवास ने कहा,'यह बॉलीवुड में मेरी पहली फिल्म के लिए एक आदर्श प्रॉजेक्ट है। यह डॉ. गाडा और पेन स्टूडियोज के साथ सहयोग करने और मेरे पहले निर्देशक वीवी विनायक सर के साथ फिर से जुड़ने का एक शानदार अवसर है। हालांकि, प्रभास ने जो भूमिका निभाई है उसे फिर से दोहराना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया, क्योंकि यह एक परफेक्ट स्क्रिप्ट है।'