2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

49 की उम्र में भाग्यश्री दिखती हैं चांद सी खूबसूरत, फिटनेस का रखती हैं पूरा ध्यान

49 साल की हो चुकी भाग्यश्री आज भी बेहद ग्लैमरेस दिखती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 23 Feb 2018, 4:37 PM IST

bhagyashree

bhagyashree

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर कोई इंडस्ट्री हर जगह एक ही फंडा चलता है और वो ये है कि अगर आपने खुद को समय के साथ नही बदला तो आप समय से पहले ही आउट हो जाएंगे। वहीं अगर फिल्मी दुनिया की बात की जाए तो यहां पर ये बात कुछ ज्यादा ही फिट बैठती है। फिल्म 'मैंने प्यार किया' जैसी सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में आने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री इस बात से बिलकुल अगल हैं। वो भले ही आज फिल्मी लाइम लाइट से पूरी तरह दूरी बना चुकी हों। लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर वो आज के दौर की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस तक को पीछे छोड़ती हैं।

#mondayblues

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online) on

49 साल की हो चुकी भाग्यश्री आज भी बेहद ग्लैमरेस दिखती हैं। वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया की स्टार कही जाने वाली भाग्यश्री अक्सर अपनी कई तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद वो आज भी एक रॉयल ज़िंदगी जीती हैं और ऐसा हो भी क्यों नहीं, आख़िर भाग्यश्री एक राज घराना परिवार से जो आती हैं। उनकी पर्सनालिटी से उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। भाग्यश्री ने साल 1990 में कारोबारी हिमालय दासानी से शादी कर ली थी।

#weddingdiaries

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online) on

भाग्यश्री के दो प्यारे बच्चे हैं। 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका। इस फोटो में आप उनके साथ बेटी अवंतिका को देख सकते हैं।

I love B&W pics #fridayflashback #blacknwhite #pictureperfect

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online) on

'मैंने प्यार किया' के लिए भाग्यश्री ने बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का फिल्मफेयर भी जीता। वही शादी के बाद फ़िल्मों से उनकी दूरी ने एक तरह से उनके कयरिय पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, साल 2001 में प्रदर्शित फ़िल्म 'हेल्लो गर्ल्स' के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिलहाल वो खुलकर अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं और खूब ट्रेवल भी करती हैं।

भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी,मराठी और तेलगु फ़िल्मों में भी अभिनय किया। लेकिन, वो स्टारडम फिर उन्हें कभी न मिल सका जो उन्होंने ' मैंने प्यार किया' से हासिल की थी। लेकिन, आज भी भाग्यश्री अपने फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं और उस पर लगातार वर्कआउट करती रहती हैं।

इसके बाद वो एक बार फिर छोटे पर्दे पर साल 2014-2015 में सीरियल 'लौट आओ त्रिशा' में दिखीं। यह सीरियल काफी लोकप्रिय रहा। इसके अलावा वह 2009 में 'झलक दिखला जा' में बतौर प्रतियोगी भी नज़र आ चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन