2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाग्यश्री को ‘मैंने प्यार किया’ में काम के लिए मिले थे 1 लाख रुपए, सलमान को बस 30 हजार!

भाग्यश्री के करियर ने उड़ान तब भरी जब उन्हें निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया में काम करने का मौका मिला। आज...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 23 Feb 2018, 11:37 AM IST

bhagyashree and salman khan

bhagyashree and salman khan

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। आज भी उन्हें देख सबसे पहले फिल्म 'मैंने प्यार किया' की सुमन याद आती है। वो मासूम और बहुत प्यार देने वाली सुमन ने इस फिल्म से सभी के मन में अपनी एक खास जगह बना ली थी। तो उन्ही को याद करते हुए आज एक्ट्रेस भाग्यश्री और मैंने प्यार किया की कुछ खास बातों की ओर गौर फरमाते हैं।

मराठी परिवार की राजकुमारी थी भाग्यश्री

शाही मराठी परिवार में जन्मी भाग्यश्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'कच्ची धूप' से की थी। इसके बाद 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री सलमान के साथ नजर आईं। इस फिल्म ने मानों उनकी एक अलग पहचान बना दी थी।

भाग्यश्री के करियर ने उड़ान तब भरी जब उन्हें निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया में काम करने का मौका मिला। आज भी उनकी ये पहली फिल्म उनकी सबसे बड़ी पहचान है। पर क्या आप जानते हैं इस फिल्म में काम करने के लिए भाग्यश्री ने पूरे 1 लाख रुपये फीस ली थी वहीं इस फिल्म से सलमान खान को सिर्फ 30 हजार रुपये मिले थे। इस फिल्म में उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में काम किया था। इतनी छोटी उम्र में इतनी शानदार फिल्म देना यकीनन काबीले तारीफ था।

19 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी

लेकिन इस फिल्म के बाद अचानक भाग्यश्री मीडिया इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं। बाद में जाकर पता चला की उन्होंने 19 साल की उम्र में अपने एक्टर ब्वॉयफ्रेंड हिमालय दस्सानी से शादी की। हालांकि शादी के बाद वे इंडस्टरी में वापस लौटी और उन्होंने तीन फिल्मों में लगातार काम किया लेकिन सिर्फ अपने पति के साथ। इन फिल्मों से उनका करियर कुछ खास उड़ान नहीं भर पाया। उन दिनों भाग्यश्री के साथ कई नई एक्टर्स ने डेब्यू किया और उन सभी का करियर अच्छा चला पर अफसोस भाग्यश्री वो जलवा नहीं दिखा पाई।

बाद में उन्होंने तेलुगू और भोजपुरी फिल्मों में भी काम करना शुरु कर दिया। बता दें भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहना पसंद करती हैं। आज वो भले ही इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन लोगों के बीच उनकी पहचान आज भी कायम है।