Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म भूल चूक माफ का कलेक्शन गोली की रफ्तार सा आगे बढ़ रहा है। साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ने निगेटिव रिव्यू को मात देकर सिनेमाघरों में अपना दबदबा कायम कर लिया है। ‘भूल चूक माफ’ साल की 7वीं सबसे ज्य़ादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन यानी 30 मई शुक्रवार को 3.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 47.25 करोड़ रुपये हो गई है।