भूमि कहती हैं, 'हमने जब दुर्गामती पर काम शुरू किया था, उस वक्त हमारी चाह इसे सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करना था। हालांकि फिर महामारी की शुरूआत हो गई और अब एक इंडस्ट्री के रूप में हमने काम को एक नए सिरे से शुरू किया है। फिल्में अभी पहले डिजिटली रिलीज हो रही हैं, यह काफी अलग है, जिसके साथ हम अभी जी रहे हैं।'