1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss कंटेस्टेंट Sajid Khan पर एक-दो नहीं बल्कि ये 9 एक्ट्रेसेस लगा चुकी हैं ‘गलत ढंग से छूने’ के आरोप! निर्माता ने खुद भी मानी थी ये बात

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के इस नए सीजन में इस बार फिल्म निर्माता साजिद खान (Sajid Khan) भी कंटेस्टेंट बन कर आए हैं, लेकिन लोग उनको शो में देखना पसंद नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन पर एक या दो नहीं बल्कि इन 9 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Oct 2022, 11:59 AM IST

Sajid Khan Controversy

Sajid Khan Controversy

टीवी के सबसे फेमस और पसंद किए जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के नए सीजन को काफी पसंद किया जा रहा है। शो में 14 कंटेस्टेंट्स दाखिल हुए हैं, जिनमें से एक फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) भी शामिल है, जिसको लेकर दर्शक भी सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। साजिद खान का नाम कई विवादों में सामने आ चुका है, जिनमें से सबसे बड़ा विवाद यौन शोषण का है, जिसमें निर्माता पर एक या दो नहीं बल्कि कई महिलाओं ने यौन शोषण ने आरोप लगाए हैं, जिनमें कुछ एक्ट्रेस, मॉडल और पत्रकार तक शामिल है, जिसको लेकर लोग चाहते हैं कि उनको शो से बाहर निकाला जाए।

साजिद खान पर कई विवाद चले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा मीटू अभियान (MeToo Movement) की हुई थी, जिसके दौरान और उससे पहले भी कई लड़कियों और महिलाओं ने निर्माता पर ‘बदसलूकी’, ‘गंदी बात’ और ‘गलत ढंग से छूने’ के आरोप लगाए हैं। इन महिलाओं और एक्ट्रेसेस में निर्माता की की पूर्व असिस्टेंट सलोनी चोपड़ा का नाम सबसे पहले आता है।

इसके अलावा एक्ट्रेस राशेल व्हाइट, पत्रकार करिश्मा उपाध्याय, मॉडल डिंपल पॉल, एक्ट्रेस आहना कुमरा, एक्ट्रेस मंदाना करीमी, एक्ट्रेस-मॉडल शर्लिन चोपड़ा, दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान और एक और एक्ट्रेस सिमरन सूरी का नाम शामिल है। इन सभी ने मीटू अभियान के दौरान निर्माता के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें: 'हिजाब विरोध' में ईरानी महिलाओं को लेकर Priyanka Chopra ने कही ये बात!


इतना ही नहीं इन सभी महिलाओं में सोशल मीडिया और अपने इंटरव्यू के दौरान साजिद खान के साथ हुई अपनी मुलाकातों के बारे में खुल कर बताया है। साथ ही उन्होंने उनके साथ वो अनुभव भी साझा किए जो बेहद डराने वाले थे। इन सभी का कहना है कि 'साजिद उनसे मुलाकात के दौरान शारीरिक संबंध बनाने और उन्हें बिना कपड़ों के देखने की इच्छा जाहिर की है'।

यौन शोषण के अलावा साजिद पर नेपोडिज्म को लेकर भी कई विवाद हो चुके हैं। बता दें कि साजिद का संबंध इंडस्ट्री के रसूखदार लोगों से माने जाते हैं। उनके पिता एक एक्टर थे। उनकी बहन फराह खान कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं। उनके जीजा शिरीष कुंदेर भी एक बड़े डायरेक्टर और एडिटर हैं। फराहन अख्तर और जोया अख्तर साजिद के ममेरे भाई-बहन हैं।

यह भी पढ़ें: पूरा हुआ Arjun Kapoor और Malaika Arora का ये खास सपना!