1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birthday Special : एक नहीं 7 लोगों के साथ जुड़ा अनुष्का का नाम, विराट के अलावा एक और क्रिकेटर को कर चुकी हैं डेट

बॉलीवुड में ब्रेक मिलते ही अनुष्का ने जोएब युसूफ के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया था।
4 min read
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

May 01, 2018

anushka sharma

anushka sharma

बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसेस के लव अफेयर्स की लिस्ट अमूमन लंबी होती है। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिनके लव अफेयर्स की लिस्ट कुछ ज्यादा ही लंबी है। ये लव अफेयर्स क्वीन हैं अनुष्का शर्मा। इनका चक्कर कॅरियर के शुरुआत से ही शुरू हो गया था। खास बात यह है कि उनका कोई भी अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। आखिर में उनकी लाइफ में क्रिकेटर विराट कोहली आए। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। विराट से पहले अनुष्का के जीवन में छह बार प्यार की बहार आ चुकी है, तो शायद कोई यकीन ही नहीं करेगा। उनकी इस लिस्ट में एक नाम ऐसा है जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। क्योंकि वो भी क्रिकेटर ही है। तो आइए, हम आपको लेकर चलते हैं विराट से पहले अनुष्का के लव अफेयर्स की दुनिया में...

जोएब युसूफ
रैम्प मॉडल की दुनिया में जोएब युसूफ का एक जाना-माना नाम है। खबरों की मानें तो जोएब और अनुष्का की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान बैंगलूरु में हुई थी। ये दौर अनुष्का के मॉडलिंग कॅरियर के शुरुआत का था। करीब दो साल तक दोनों रिश्ते में रहे। लेकिन बॉलीवुड में ब्रेक मिलते ही अनुष्का उसके साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। अनुष्का की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। देखते ही देखते अनुष्का का सितारा बुलंदियों पर जा पहुंचा।

शाहिद कपूर
'रब ने बना दी जोड़ी' के बाद अनुष्का की दूसरी फिल्म 'बदमाश कंपनी'थी। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल तो नहीं दिखाया लेकिन फ्लॉप भी नहीं रही। इस मूवी में उनके साथ शाहिद कपूर ने स्क्रन शेयर किया था। बता दें कि उस वक्त शाहिद सिंगल थे। वहीं करीना से उनका ब्रेकअप हो चुका था। नतीजन एक साथ काम करने के दौरान शाहिद और अनुष्का करीब आ गए। इस बात का खुलासा फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की सक्सेस पार्टी में हुआ, जहां दोनों को बहुत करीब देखा गया था। हालांकि, दोनों ने इन खबरों पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दिया और धीरे-धीरे ये खबरें खुद ही बंद हो गईं।

रणवीर सिंह
इसके बाद अनुष्का शर्मा की तीसरी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' आई। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह थे। बता दें जहां अनुष्का तीन फिल्में कर अपनी पहचान बना चुकी थीं। वहीं 'बैंड बाजा बारात' रणवीर की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में रणवीर और अनुष्का के बीच शूट हुआ इंटीमेट सीन काफी सुर्खियों में रहा है। ये फिल्म सुपरहिट रही। रणवीर को न सिर्फ बॉलीवुड में शानदार एंट्री मिली, बल्कि वो अनुष्का के दिल में भी एंट्री मार ली। दोनों की रोमांस की खबरें मीडिया में फैलने लगी थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। नतीजन, अनुष्का का ये अफेयर भी ज्यादा नहीं चला।

रणबीर कपूर
ये बात बहुत लोगों जानते हैं कि रणवीर सिंह के बाद उनका नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था। करण जौहर की पार्टी में दोनों की मुलाकात होने के बाद ही दोनों एक-दूसरे के नजदीक आए। दोनों उस वक्त एक-दूसरे के साथ ज्यादातर पार्टियों में साथ दिखाई देते थे। वक्त बीतने के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ती चली गईं। हालांकि, इन खबरों को दोनों ने सिर्फ अफवाह ही बताई।

अर्जुन कपूर
अर्जुन और अनुष्का को जुहू के एक कॉफी शॉप में साथ देखने के बाद से ही बी-टाउन में उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें फैल गईं। इसके बाद दोनों को कई जगह साथ-साथ घूमते हुए पाया गया।

सुरेश रैना
बता दें कि अनुष्का का छोटा भाई स्टेट लेवल का प्लेयर है, जिसकी वजह से ही उनका क्रिकेट के प्रति उनका प्यार अधिक है। इसी दौरान सुरेश रैना से उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। एक बार रैना ने भी कबूल किया था कि दोनों के बीच दोस्ती बहुत गहरी थी। वहीं जब अनुष्का और विराट की नजदीकियों की खबर मीडिया में आने लगी तो उसी वक्त रैना ने खुद को अनुष्का से लगल करना ही उचित समझा। इसके बाद दोनों ने उस रिश्ते को बेस्ट फ्रेंड का नाम दे दिया है।

विराट कोहली
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का आज भले ही पति-पत्नी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब मीडिया में इनसे जुड़ी छोटी से छोटी खबरें भी हॉट न्यूज मानी जाती थी। इनके रिश्ते में भी काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। कई बार तो इनके ब्रेकअप भी खबरें सामने आई थीं। खैर आज ये कपल एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग