2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान से पंगा, पहली बीवी संग मारपीट…कुछ ऐसी है अरिजीत की CONTROVERSIAL LIFE!

सलमान खान एक शो को होस्ट कर रहे थे। उसी दौरान जब अरिजीत सिंह को स्टेज पर बुलाया गया तो वो इनफॉर्मल क्लॉथ्स और कैजुअल चप्पल में ही स्टेज पर आ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 25 Apr 2018, 10:28 AM IST

arijit singh

arijit singh

आज बॅालीवुड के मशहूर सिंग अरिजीत सिंह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पूरा देश इनकी आवाज का दीवाना है। लेकिन कभी-कभी एक भूल इन स्टार्स के लिए भारी पड़ जाती है और पूरी जिंदगी उन्हें इसका कर्ज चुकाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही अरिजीत के साथ हुआ है। यह मशहूर सिंगर अक्सर विवादों से घिरे रहे हैं। कहा जा सकता है कि जब से अरिजीत ने इंडस्ट्री में कदम रखा है उन्हें कॅान्ट्रोवर्सीज का शिकार बनना पड़ा है। तो आइए आज उन्हीं विवादों पर चर्चा करते हैं...

सलमान खान से ले डाला पंगा...

सलमान खान एक शो को होस्ट कर रहे थे। उसी दौरान जब अरिजीत सिंह को स्टेज पर बुलाया गया तो वो इनफॉर्मल क्लॉथ्स और कैजुअल चप्पल में ही स्टेज पर पहुंच गए थे। जिसे लेकर सलमान ने उन पर कुछ कमेंट किया और जिसका अरिजीत ने भी जवाब दे दिया। बस, यही बात सलमान को रास नहीं आई। इसी के चलते उन्होंने अपनी फिल्म 'सुलतान' से अरिजीत के गाए गाने निकाल दिए थे।

लेकिन यह बात यहीं नहीं थमी। अरिजीत ने सलमान को एक खुला पत्र लिखा। सोशल मीडिया के माध्यम से इस पोस्ट में उन्होंने सलमान से माफी मांगी और अरिजीत ने गुजारिश कि 'सुल्तान' फिल्म के एलबम में उनका गाया हुआ वर्जन रखा जाए, भले ही उसे फिल्म में शामिल न किया जाए। लेकिन दबंग खान उनसे इतना खफा थे कि उनके लाख कहने के बावजूद वो गाना सामने नहीं आया।

पत्रकार से झगड़ा

कुछ साल पहले अरिजीत ने एक पत्रकार से झगड़ा किया था। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था।

शादी को लेकर फंसे विवादों में

अरिजीत कई बार अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में आए। दरअसल आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि इस सिंगर ने दूसरी शादी क्यों की ? उनका पहली पत्नी के साथ रिश्ता कैसा था? उनसे जब भी इस मुद्दे को लेकर बात होती है वह चिढ़ जाते हैं।


2014 में अरिजीत ने दूसरी शादी की थी। यह शादी उन्होंने अपनी बचपन की प्रेमिका कोयल रॉय से की थी। कहा जाता है कि उनकी पहली शादी जल्दबाजी में हुई थी इसलिए रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया। यह शादी बुरे दौर से गुजरी थी। उन दिनों बात इतनी बड़ गई थी कि अरिजीत ने अपनी पत्नी पर हाथ उठा दिया था। अंत में दोनों ने तलाक ले लिया।