scriptHappy Birthday Madhuri Dixit : एक्ट्रेस ने 30 किलो के लहंगा को पहन मचा दी थी तबाही,किया था जबरदस्त डांस | Birthday Special: Madhuri Dixit wore 30 kg lehenga in the movie Devda | Patrika News

Happy Birthday Madhuri Dixit : एक्ट्रेस ने 30 किलो के लहंगा को पहन मचा दी थी तबाही,किया था जबरदस्त डांस

locationनई दिल्लीPublished: May 15, 2020 10:40:42 am

Submitted by:

Pratibha Tripathi

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं।
माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) ने फिल्म देवदास में पहना था 30 किलो के लहंगा

Madhuri Dixit wore 30 kg lehenga

Madhuri Dixit wore 30 kg lehenga

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)अपनी खूबसरती के साथ अदाकारी के लिए भी पहचानी जाती है उनका डांस उनकी अदाओं के साथ आखों में भी साफ झलकता है। इसलिए तो आज की एक्ट्रेस भी उनके नृत्य को देख लोहा मानने को तैयार हो जाती है। माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिये जानते है उनके जीवन से जुड़ी बातें..

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)अभिनय के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टीव रहती है वो अपने डांस के वीडियो अक्सर शेयर करके फैंस का दिल लूट लेती हैं। माधुरी इस उम्र में भी हर दिन क्लासिकल डांस का रियाज करते नजर आती हैं जिसके तमाम वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद हैं।

माधुरी दीक्षित के इस हुनर को अब उनके बेटे भी सीख रहे है। अभी हाल ही में उनके बेटे का डांस करने वाला और तबला बजाने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था जिससे ये पता चलता है कि एक्ट्रेस ने अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से पूरी तरह से जोड़ रखा है।

माधुरी के डांस और मुस्कुराहट का हर कोई कायल है। माधुरी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों में खूबसूरती की झलक साफ दिखाने के लिए एक से बढ़कर एक ड्रेसेस पहनी हैं, जिसमें कि सबसे हैरान कर देने वाली ड्रेस उन्होंने फिल्म देवदास के एक गाने के लिए पहनी थी। जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होनें इस गाने गो फिलमाने के लिए भारी-भरकम 30 किलों का लहंगा पहना था। जिसकी कीमत भी लाखों में थी।

संजय लीला भंसाली के द्वारा निर्मित की गई फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी। जिसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। इस फिल्म में एक गाना था ‘काहे छेड़े मोहे..’, इस गाने में माधुरी ने बेहतरीन डांस किया था। जिसकी लोगों ने काफी प्रशंसा भी की थी।

आपको बता कि माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास का गाने में जो लहंगा पहना था। उसका वजन करीब 30 किलो था। इतना ही नहीं इस लहंगे की कीमत 20 लाख रुपए बताई जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो