1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shahrukh khan Birthday Special: जब शाहरुख ने फराह खान के पति को जड़ दिया था थप्पड़, जानें शाहरुख से जुड़े सभी विवाद

बॉलीवुड में आज तीनों खानों शाहरुख, सलमान और आमिर खान की तूती बोलती है। ये तीनों आज फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स में शुमार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 2 Nov 2018, 4:41 PM IST

Shahrukh khan

Shahrukh khan

बॉलीवुड के अभिनेता किंग खान शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर, 1965 को नई दिल्ली में हुआ था। किंग खान आज जितने बड़े स्टार हैं उतने ही बड़े उनकी जिंदगी में कई विवाद भी रहे हैं। एक बार तो उन्होंने फराह खान के पति को थप्पड़ जड़ दिया था जिसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था। तो ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़े कई बड़े विवादों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं-

अबराम को लेकर हुआ था विवाद

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने तीसरे बच्चे (अबराम) को सरोगेसी से जन्म देने का फैसला किया था। उसी दौरान खबरें आईं कि दोनों ने भ्रूण की जांच कराई। इस मामले को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। यहां तक कि महाराष्ट्र सरकार ने आरोपों के जांच के निर्देश भी दिए थे।

बॉलीवुड के तीनों खानों में विवाद

बॉलीवुड में आज तीनों खानों शाहरुख, सलमान और आमिर खान की तूती बोलती है। ये तीनों आज फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स में शुमार हैं। शाहरुख का दोनों ही खानों से विवाद हो चुका है। खबरों के मुताबिक, एक बार तो कैटरीना की बर्थडे पार्टी में सलमान और शाहरुख के बीच विवाद काफी गरमा गया था और दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। वहीं, फिल्मों को लेकर आमिर खान से भी विवाद रहा, लेकिन अब तीनों खानों के बीच सब कुछ सुलझ गया है।

वानखेड़े स्टेडियम का विवाद

शाहरुख खान एक बार तब विवादों में घेरे में आ गए थे, जब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में एक कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की थी। खबरों के मुताबिक, उनका कहना था कि उस कर्मचारी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। कुछ समय के लिए शाहरुख पर स्टेडियम में घुसने पर बैन भी लगा दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी।

फराह खान के पति को जड़ा था थप्पड़

बताया जाता है कि संजय दत्त की फिल्म 'अग्निपथ' की पार्टी में शाहरुख खान ने फराह खान के पति शिशिर कुंदर को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना को फराह खान ने भी दुखद बताया था। वहीं, ऐसी भी खबरें आई थीं कि शाहरुख ने फेमस रैपर हनी सिंह को भी थप्पड़ मारा था, लेकिन हनी सिंह की वाइफ ने खुद सामने आकर इस खबर को अफवाह बताया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन