8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बोल्ड सीन के बाद रोने लगी थीं रेखा, एक्टर पांच मिनट तक करता रहा था जबरन किस

उस समय उनकी उम्र करीब 15 साल थी। विश्वजीत चटर्जी फिल्म के हीरो थे

2 min read
Google source verification
Rekha

Rekha

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा आज भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। वह अक्सर साड़ी में ही नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा ने भी कई फिल्मों में बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। रेखा ने जब फिल्म में अपना किसिंग सीन दिया था तो वह रो पड़ी थीं। पत्रकार यासीर उस्मान द्वारा लिखी रेखा की जीवनी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' में इस घटना का जिक्र है। इस किताब के अनुसार रेखा महबूब स्टूडियो में हिन्दी फिल्म 'अंजाना सफर' की शूटिंग कर रही थीं। उस समय उनकी उम्र करीब 15 साल थी। विश्वजीत चटर्जी फिल्म के हीरो थे। राजा नवाथे फिल्म के निर्देशक थे।

रेखा को पता नहीं थी सीन की डिटेल:
किताब के अनुसार फिल्म के एक सीन में हीरो-हिरोइन के बीच अंतरंगता दिखानी थी। शूटिंग से पहले रेखा को सीन की डिटेल नहीं पता थी। फिल्म में हीरो विश्वजीत थे। जब निर्देशक ने एक्शन बोला तो हीरो ने रेखा को अपनी बाहों में ले लिया। इसके बाद उन्होंने अचानक रेखा को चूमना शुरू कर दिया। जबकि रेखा को इस किसिंग सीन के बारे में कुछ भी नहीं पता था।

पांच मिनट चला किसिंग सीन:
विश्वजीत लगातार पांच मिनट तक रेखा को किस करते रहे। पांच मिनट बाद निर्देशक ने कट बोला और सीन खत्म हुआ। इस पूरे सीन के दौरान रेखा ने अपनी आंखे कसकर बंद कर रखी थीं। जब सीन खत्म हुआ तो रेखा की आंखे आंसुओं से भरी हुई थीं।

इन फिल्मों में भी दिए बोल्ड सीन:
रेखा ने वर्ष 1997 में आई निर्देशक बासू भट्टाचार्य की फिल्म ‘आस्था: इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग’ में अभिनेता ओमपुरी के साथ बेहद बोल्ड सीन किया था। इस फिल्म में नवीन निश्चल भी थे। रेखा ने नवीन निश्चल के साथ भी इंटिमेट सीन दिये थे। वहीं उन्होंने अभिनेता शेखर सुमन के साथ दो फिल्मों में जमकर बोल्ड सीन दिए। वर्ष 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'उत्सव' और 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'संसार' में दोनों ने जमकर हॉट सीन दिए थे।

अक्षय के साथ भी हॉट सीन:
रेखा ने वर्ष 1978 में आई फिल्म 'घर' में एक्टर विनोद मेहरा के साथ एक बेहद रोमांटिक सीन दिया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'कामसूत्र' में टीचर की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उन्होंने 1982 में आई फिल्म 'विजेता' में शशि कपूर के साथ लिप-लॉक सीन दिया था। 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में भी रेखा ने अक्षय कुमार के साथ बोल्ड सीन दिए थे।