इन फिल्मों में साथ आए नजर:
ऋषि और नीतू की जोड़ी ने 'रफूचक्कर', 'जहरीला इंसान','जिंदादिल','कभी कभी','अमर अकबर एंथनी','अनजाने', 'दुनिया मेरी जेब में', 'झूठा कहीं का' 'धन दौलत','दूसरा आदमी' आदि फिल्मों में युवा प्रेम की भावनाओं को निराले अंदाज में पेश किया। वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' ऋषि कपूर के सिने कॅरियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है।