13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कारण विनोद खन्ना के पिता ने दी थी उन्हें जान से मारने की धमकी, जानें उनसे जुड़ी कई अनसुनी बातें…

बॅालीवुड स्टार विनोद खन्ना की आज पहली पुन्यतिथि है। इस खास दिन पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Oct 06, 2018

birthday special: vinod khanna unknown facts

birthday special: vinod khanna unknown facts

सिनेमाजगत में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में छाप छोड़ चुके बॅालीवुड स्टार विनोद खन्ना की आज पहली पुन्यतिथि है। इस खास दिन पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं विनोद खन्ना से जुड़े अननोन फैक्ट्स...

1. विनोद खन्न ने जब पहली बार अपने पिता से फिल्मों में हीरो बनने की बात कही थी तो उनके पिता ने उनपर गोली तान दी थी। उन्होंने कहा था कि फिल्मों में जाने के बारे में सोचा भी तो गोली मार दूंगा।

Vinod Khanna unknown facts" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/06/vinod1_3522538-m.jpg">

2. विनोद खन्ना ने दो शादियां की थीं। उन्होंने 1971 में गीतांजलि से शादी की थी, और 1990 में उन्होंने कविता से शादी की। वह 3 बेटों और एक बेटी के पिता थे।

3. विनोद ने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर विलेन की थी।

4. विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था।

5. दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुये विनोद खन्ना ने छोटे पर्दे की ओर भी रूख किया और महाराणा प्रताप और मेरे अपने जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया।

6. फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद विनोद खन्ना ने समाज सेवा के लिए वर्ष 1997 राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से वर्ष 1998 में गुरदासपुर से चुनाव लड़कर लोकसभा सदस्य बने।

7. विनोद खन्ना ने अपने चार दशक लंबे सिने कॅरियर में लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया है

8. अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले विनोद खन्ना 27 अप्रैल 2017 को अलविदा कह गए।

ये भी पढ़ें: पहली बार दीपिका-रणवीर ने खुद बताई शादी पोस्टपोन करने की असल वजह! जानें पूरी खबर

ये भी पढ़ें: प्रिंस-यूविका के घर चल रही शादी की तैयारी, सामने आया प्री-वेडिंग फोटोशूट