नई दिल्ली। जब से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की फारेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। तब से मामले में हलचल होनी कम हो गई है। केस में जांच की रफ्तार भी बेहद ही धीमी हो गई है। वहीं ड्रग केस में गिरफ्तार हुई एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) भी जेल से बाहर आ चुकी है। केस में फिलहाल एनसीबी ही एक के बाद एक गिरफ्तारी करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं इस अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ( BJP Leader Manoj Tiwari ) की को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या।