खास बात तो ये है कि इन वेब सीरीज में ज्यादा तक चहरे जाने पहचाने ही होते हैं. जैसे बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर इन्हीं वेब सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन दर्शक और फैंस तब सरप्राइज रह जाते हैं, जब वो इन एक्टर्स और एक्ट्रेस के इंटीमेट सीन देखते हैं. इस लिस्ट में बॉबी देओल से लेकर पंकज त्रिपाठी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक का नाम शामिल है.
ऐसे में ससबे पहले धर्मेंद्र के बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' की बात करते हैं. ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आई, लेकिन इस सीरीज में बॉबी देओल एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी के साथ काफी बोल्ड इंटीमेट सीन दिए हैं, जिनको देखने के बाद खुद उनके पिता धर्मेंद्र ने भी हैरानी जताई थी.