23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद अचानक गायब हो गए चंद्रचूड़ सिंह, भयानक हादसे से उबरने में लगे थे 10 साल

चंद्रचूड़ सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1968 को हुआ था। उनकी मां बालनगिर के महाराजा की बेटी थीं और पापा बलदेव सिंह यूपी में अलीगढ़ की खैरा सीट से सांसद थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Oct 2020, 9:56 AM IST

chandrachur_singh.jpg

chandrachur singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब वह लाइमलाइट से दूर अपनी सिंपल जिंदगी गुजार रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में किसी फिल्म या वेब सीरीज में नजर आ जाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब बड़े-बड़े डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे। हालांकि कहा जाता है कि चंद्रचूड़ सिंह कभी अकेले अपने दम पर किसी फिल्म को हिट नहीं करा पाए। क्योंकि उनकी जितनी भी हिट फिल्में हैं वो सारी मल्टीस्टारर फिल्में थीं।

Birthday Special: खलनायक बनकर भी Amitabh Bachchan ने जीता लोगों का दिल, इन फिल्मों में निभाया नेगेटिव रोल

अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म में मिला मौका

चंद्रचूड़ सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1968 को हुआ था। उनकी मां बालनगिर के महाराजा की बेटी थीं और पापा बलदेव सिंह यूपी में अलीगढ़ की खैरा सीट से सांसद थे। चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी स्कूली पढ़ाई देहरादून से की। उसके बाद आगे की पढ़ाई डीयू के सेंट स्टीवंस कॉलेज से हुई। पढ़ाई खत्म होने के बाद हीरो बनने की ख्वाहिश लेकर वह मुंबई चले गए। यहां बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम शुरू किया। उसके बाद साल 1996 में अमिताभ बच्चन अपने नए प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल के तले पहली फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’बना रहे थे। इसके लिए उन्हें नए चेहरों की तलाश थी। ऐसे में चंद्रचूड़ सिंह को बतौर एक्टर इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। हालांकि फिल्म अपना जादू नहीं चला पाई।

सीरियल्स डायरेक्ट करने वाले SS Rajmouli ने 'बाहुबली' जैसी फिल्म से लोगों को कर दिया था पागल, जानिए उनकी पूरी कहानी

इसके बाद वह फिल्म 'माचिस' में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तब्बू थीं। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह के दमदार अभिनय के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। 'माचिस' के बाद उन्होंने 'क्या कहना', 'जोश' और 'दाग: द फायर' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन उसके बाद वो बॉलीवुड से धीर-धीरे गायब होते चले गए।

भयानक हादसे का हुए शिकार

साल 2000 में उनके साथ गोवा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बोट राइडिंग के वक्त चंद्रचूड़ का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उनके कंधे का जॉइंट डिसलोकेट हो गया था। जिसके बाद इस भयानक हादसे से निकलने में उन्हें 10 साल लग गए। इस दौरान उनका वजन बढ़ता चला गया और उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई थीं। लंबे वक्त के बाद चंद्रचूड़ ने साल 2012 में फिल्म 'चार दिन की चांदनी' से वापसी की। लेकिन ये फिल्म चल नहीं पाई। चंद्रचूड़ सिंह हाल ही में वेब सीरीज आर्या में नजर आए थे। इसमें एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लीड रोल में थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग