23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरियल्स डायरेक्ट करने वाले SS Rajmouli ने ‘बाहुबली’ जैसी फिल्म से लोगों को कर दिया था पागल, जानिए उनकी पूरी कहानी

उसके बाद आई फिल्म 'बाहुबली'। इस फिल्म ने ऐसा तहलका मचाया कि इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म को देखने के बाद हर कोई बस सवाल पूछता रहता था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 10 Oct 2020, 4:24 PM IST

SS Rajamouli Birthday special

SS Rajamouli Birthday special

नई दिल्ली: डायरेक्टर एस एस राजमौली के साथ आज इंडस्ट्री का हर एक्टर काम करना चाहता है। इसके पीछे का कारण पूरा देश जानता है। भला बाहुबली जैसी फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर के साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। आज अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले राजमौली कभी तेलुगू सीरियल्स डायरेक्ट किया करते थे।

एस एस राजमौली का जन्म 10 अक्टूबर 1973 को कर्नाटक में हुआ था। उनका पूरा नाम कौदुरी श्रीशैला श्री राजमौली है। इनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्मों की कहानी लिखते हैं। राजमौली की पहली फिल्म 2001 में आई थी। फिल्म का नाम था 'स्टूडेंट नंबर 1'। लीड रोल में एनटीआर जुनियर और गजाला थे और यह फिल्म साल की बड़ी हिट साबित हुई थी। दो साल के ब्रेक के बाद राजमौली की दूसरी फिल्म आई- 'शिमाद्री'। इस फिल्म में एक्ट्रेस भूमिका चावला लीड रोल में नजर आई थीं। उसके बाद राजमौली लेकर आए फिल्म 'मगधीरा'। इसका हिंदी में मतलब होता है महान योद्धा। यह फिल्म उस साल की बड़ी हिट थी। फिल्म में रामचरन लीड रोल में थे। इस फिल्म में बाहुबली से भी ज्यादा पैसा खर्च किया गया था। मगधीरा की कहानी राजमौली के पिता केवी विजयेंद्र ने ही लिखी थी।

Sana Khan पर लग चुका है एक लड़की के किडनैपिंग का आरोप, अब मजहब के लिए छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

केवी विजयेंद्र पहले मगधीरा की कहानी को लेकर कई डायरेक्टर्स के पास गए लेकिन कोई भी इस पर फिल्म बनाने के लिए राजी नहीं हुआ। उसके बाद जब राजमौली डायरेक्टर बन गए थे तो उन्होंने बेटे को फिल्म की कहानी सुनाई और थोड़े-बहुत बदलाव के बाद फिल्म तैयार हुई। उसके बाद क्या हुआ इसके बारे में सभी जानते हैं।

जब एक्टर बिश्वजीत ने 15 साल की रेखा को जबरन 5 मिनट तक किया था किस, एक्ट्रेस की हो गई थी बुरी हालत

उसके बाद आई फिल्म 'बाहुबली'। इस फिल्म ने ऐसा तहलका मचाया कि इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। फिल्म को देखने के बाद हर कोई बस सवाल पूछता रहता था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सोशल मीडिया पर इस पर कई मीम्स भी बने। इस कदर फिल्म का जादू लोगों पर चला था। फिल्म की कहानी, दृश्य, एक्शन और रोमांस हर चीज सुपरहिट साबित हुई थी। कटप्पा द्वारा बाहुबली को मारने वाले सीन पर फिल्म को खत्म करने के बाद हर कोई इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहा था। ऐसे में जब बाहुबली 2 आई तो इसने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा कर रख दिया था और ये जादू किया था एस एस राजमौली ने।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग