एक्टर विजय राज अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनका किरदार फिल्म रन से सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। इस फिल्म में उनका कौवा बिरियानी वाला सीन आज भी लोगों के जहन में हैं। अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म रन में उनका एक डायलॉग था जो बहुत फेमस हुआ था। इसके अलावा उन्होंने 'धमाल', 'वेलकम', 'गली बॉय' और 'मुंबई टू गोवा' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।