10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन दिग्गज अभिनेत्रियों को हुआ शादीशुदा मर्दों से प्यार, तलाक करवा कर ली शादी

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों से शादी की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Apr 2018, 4:40 PM IST

Sridevi and Rani Mukherjee

Sridevi and Rani Mukherjee

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। लारा ने महेश भूपति से शादी की। महेश भूपति की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उन्होंने लारा से शादी की। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों से शादी की। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

रानी मुखर्जी:
अभिनेत्री रानी मुखर्जी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से 21 अप्रैल, 2014 को इटली में शादी की थी। आदित्य की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले आदित्य ने पायल खन्ना से शादी की थी। जब उनकी रानी मुखर्जी से नजदीकियां बढ़ी तो उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया और रानी से शादी कर ली।

श्रीदेवी:
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी तलाकशुदा बोनी कपूर से शादी की थी। फिल्ममेकर बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम था मोना कपूर। अभिनेता अर्जुन कपूर , बोनी की पहली पत्नी मोना के बेटे हैं। बोनी की जब श्रीदेवी से नजदीकियां बढ़ी तो उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और श्रीदेवी से शादी कर ली।

रवीना टंडन:
अभिनेत्री रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थड़ानी से शादी की। रवीना उनकी दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी नताशा शिप्पी थी। रवीना और अनिल का अफेयर शादी से करीब एक साल पहले से चल रहा था।

अमृता अरोड़ा:
अभिनेत्री मलाइका अरोडा की बहन अमृता अरोड़ा ने भी पहले से शादीशुदा शकील लडाक को अपना शौहर कबूल किया। 2009 में उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में शकील लडाक से शादी की। खबरें थीं कि शादी के पहले अमृता प्रेग्नेंट हो गई थीं। अमृता और शकील के दो बेटे हैं।

करीना कपूर:
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने तलाकशुदा सैफ अली खान से शादी की। करीना से पहले सैफ ने अपने से 10 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। हालांकि यह लव मैरिज थी लेकिन बाद में सैफ ने उनसे तलाक ले लिया और करीना कपूर से शादी रचा ली।