5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा मर्दों से रचाई शादी

बॉलीवुड में कभी किसी का कुछ दिन में गहरा रिश्ता बन जाता है तो कभी किसी का सालों पुराना रिश्ता टूट जाता है। ऐसे में हम आज आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों को अपना जीवनसाथी बनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 15 Nov 2021, 5:10 PM IST

bollywood-actresses-who-marry-divorced-men

bollywood-actresses-who-marry-divorced-men

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। बॉलीवुड में आए दिन एक्टर्स के रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। यहां कब किसके साथ कौन सा रिश्ता बन जाए किसी को नहीं पता। कभी किसी का कुछ दिन में गहरा रिश्ता बन जाता है तो कभी किसी का सालों पुराना रिश्ता टूट जाता है। ऐसे में हम आज आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने तलाकशुदा मर्दों को अपना जीवनसाथी बनाया।

शिल्पा शेट्टी

इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। जब शिल्पा की राज से मुलाकात हुई थी। उस वक्त वह शादीशुदा थे। उन्होंने पहली पत्नी कविता कुंद्रा थीं। लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद राज और शिल्पा एक-दूसरे को डेट करने लगे। कुछ सालों बाद दोनों ने शादी कर ली। हाल ही में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें: जब एक-दूसरे को देख बेकाबू हो गए थे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सरेआम करने लगे थे किस

विद्या बालन

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी तलाकशुदा मर्द को अपना जीवनसाथी चुना। उन्होंने 14 दिसंबर साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की। विद्या की ये पहली शादी है लेकिन सिद्धार्थ की तीसरी शादी है। हालांकि, दोनों सालों से अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

रवीना टंडन

इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम भी शामिल है। रवीना ने अनिल थडानी से शादी की है। अनिल की उनके साथ दूसरी शादी है। दोनों ने 22 फरवरी 2004 को राजस्थान के जग पैलेस में धूमधाम से शादी की थी। रवीना से पहले अनिल थडानी की शादी नताशा सिप्पी से हुई थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों का तलाक हो गया।

रानी मुखर्जी

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की है। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने 21 अप्रैल साल 2014 को शादी कर ली। हालांकि, आदित्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अपने बचपन की दोस्त पायल खन्ना से शादी की थी लेकिन सात साल बाद दोनों अलग हो गए। बता दें कि आदित्य और रानी की एक बेटी है जिसका नाम अदिरा है।

यह भी पढ़ें: अपने नए लुक से भारती सिंह ने लोगों के उड़ाए होश, वजन घटाकर अब दिखने लगी हैं ऐसी

लारा दत्ता

मिस यूनिवर्स रह चुकीं लारा दत्ता का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 16 फरवरी 2011 को टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की थी। महेश की पहली शादी पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल श्वेता जयशंकर से हुई थी। दोनों साल २००९ में अलग हो गए थे। जिसके बाद लारा ने उन्हें टूटी हुई शादी से बाहर निकलने में काफी मदद की थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन