4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शूटिंग के दौरान जब इन 4 अभिनेत्रियों संग हुई छेड़छाड़, जोरदार थप्पड़ जड़कर सिखाया सबक

हिंदी सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों संग छेड़छाड़ की कई खबरें सुनने को मिलती हैं। जया प्रदा से लेकर राधिका आप्टे जैसी मशहूर अभिनेत्रियां भी इस हरकत का शिकार हो चुकी हैं। इन अभिनेत्रियों ने शूटिंग के सेट पर ही जोरदार थप्पड़ जड़ कर करारा जवाब दिया था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 12 Sep 2021, 4:12 PM IST

Bollywood Actresses who Slapped their Co-Stars 4 Indecent Behavior

Bollywood Actresses who Slapped their Co-Stars 4 Indecent Behavior

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत अपनी चकाचौंध के लिए जाना जाता है, लेकिन इस मायानगरी में कई काले कारनामे भी होते हैं। जिसका जिक्र अक्सर हमने सेलेब्स को करते हुए देखा है। कास्टिंग काउच और अभिनेत्रियों संग छेड़छाड़ का मुद्दा अक्सर हमें सुनने को मिलता है। कई अभिनेत्रियों ने अपने डायरेक्टर और को-एक्टर्स पर गलत तरीके से छूने जैसे गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्हीं में कुछ अभिनेत्रियां इतनी हिम्मत वाली होती हैं। जो अपने साथ हुए गलत बर्ताव का जवाब उसी वक्त सबके सामने देती हैं। ताकि और लड़कियों को भी सबक मिले और वो ऐसी नीच हरकत के खिलाफ आवाज़ उठा पाएं।

जया प्रदा

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा आज भी लोगों की फेवरेट हैं। एक बार शूटिंग के दौरान जया प्रदा भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। जिस एक्टर ने जया प्रदा को गलत तरीके से छूआ था वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर दिलीप ताहिल थे। बताया जाता है कि शूटिंग के एक सीन के दौरान दिलीप ताहिल खुद पर काबू नहीं कर पाए थे और उन्हें जया प्रदा को कसकर पकड़ लिया था। दिलीप ताहिल की इस हरकत से जया प्रदा इतनी भड़क गई थीं कि उन्होंने दिलीप ताहिल को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था।

राधिका आप्टे

राधिका आप्टे उन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्हें इंडस्ट्री में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। राधिका आप्टे भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। इस घटना का जिक्र एक्ट्रेस ने खुद किया था। राधिका ने बताया था कि जब वो एक साउथ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। उस वक्त एक अभिनेता ने उनके पैरों में गुदगुदी की। एक्टर की इस गंदी हरकत का जवाब ने उन्हें थप्पड़ मारकर दिया।

यह भी पढ़ें- इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये इंटीमेट सीन हो गए थे लीक, पहुंच गए अश्लील साइट्स पर

स्कारलेट

एक्ट्रेस और मॉडल स्कारलेट अपने आइटम डांस की वजह से काफी मशहूर हैं। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काफी काम किया है। यही नहीं सुपरहिट फिल्म बाहुबली के गाने मनोहरी में भी नज़र आ चुकी हैं। बाहुबली के इसी गाने के दौरान स्कारलेट के साथ छेड़छाड़ हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि एक्टर उमाकांत ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। एक्ट्रेस ने एक्टर को उसी वक्त एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- फैंस की बेपनाह मोहब्बत की वजह से मुसीबत में पड़े बॉलीवुड के ये 8 सुपरस्टार्स

गीतिका त्यागी

एक्ट्रेस गीतिका त्यागी भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। साल 2014 में एक्ट्रेस ने मशहूर डायरेक्टर सुभाष कपूर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। एक इवेंट के दौरान सुभाष कपूर की वाइफ के सामने एक्ट्रेस उन्हें जोरदार तमचा जड़ दिया था। इस दौरान सफाई में कुछ भी नहीं बोला था। गीतिका त्यागी फिल्म 'वन बॉय टू' और 'आत्मा' जैसी फिल्मों में दिखाई दी थीं।