10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक जब इन अभिनेत्रियों ने पहनी अतरंगी ड्रेसेस

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिन्हें स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से जाना जाता है। अक्सर इन अभिनेत्रियों को आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने पर खूब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। जानिए बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारें में जिन्होंने अतरंगी आउटफिट्स पहनकर चौंकाया लोगों को।

3 min read
Google source verification
Bollywood Actresses Who Troll For Her Wired OutFits

Bollywood Actresses Who Troll For Her Wired OutFits

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां वैसे तो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टन आउटफिट तक में खुद को जमकर फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी है जो स्टाइल आइकन के नाम से जानी जाती हैं, लेकिन इन अभिनेत्रियों के लिए कभी-कभी उनका ये स्टाइल भारी भी पड़ जाता है। जिसकी की वजह से ये एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना करती हैं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर स्टाइल आइकॉन के नाम से जानी जाती है। उनका स्टाइल सेंस सबको काफी पसंद आता है, लेकिन कभी-कभी लोगों को सोनम कपूर की आउटफिट पसंद नहीं आती। कुछ समय पहले सोनम कपूर ने एक मशहूर मैगजीन के लिए फोटोशूट किया था। जिसमें वो अपने लुक्स पर खूब एक्सपेरिमेंट करती हुईं नज़र आई थीं। इस फोटोशूट में सोनम चश्मे और स्टाइलिश वाइट ड्रेस में दिखाई दीं। जब फोटोशूट की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने उनके चश्मे और आउटफिट का खूब मज़ाक उड़ाया।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला रेड कार्पेट लुक शायद ही कोई भूल सकता है। साल 2019 में प्रियंका मेट गाला रेड कॉर्पेट पर अपने अतरंगे अंदाज में पहुंची थीं। उनके हेयरस्टाइल और मेकअप का सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक उड़ाया गया था। प्रियंका चोपड़ा को उनके लुक के लिए खूब खरी-खोटी सुनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें- होंठ और नाक की सर्जरी कराने के लिए Priyanka Chopra को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, कई फिल्मों को कहना पड़ा 'Bye'

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई फंक्शन्स में दिखाई देती हैं। अक्सर अपने लुक से दीपिका लोगों को घायल करती हुई नज़र आथी हैं। लेकिन जब दीपिका ग्रीन कलर की ड्रेस पहनकर रेड कॉर्पेट आईं तो लोगों से उनकी आउटफिट और स्टाइल हजम नहीं हो पाया। दीपिका को लोगों ने उनके स्टाइल के लिए जमकर ताने दिए थे।

यह भी पढ़ें- कई बड़े विवादों में फंस चुकी हैं Deepika Padukone, नाक काटने तक की मिल चुकी है धमकी

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कॉन्स फेस्विट का हिस्सा काफी सालों से हैं। वह हर बार कॉन्स फेस्टिवल में जाती हैं और अपने लुक से सभी को हैरान कर देती हैं। लेकिन कुछ समय से ऐश्वर्या का लुक लोगों को पंसद नहीं आ रहा है। कुछ समय पहले ऐश व्हाइट गाउन में दिखाई दी थीं। उनके स्टाइल की तुलना लोगों ने कबूतर से कर दी थी। वहीं ऐश्वर्या को पर्पल लिपस्टिक के चलते थे काफी ट्रोल किया जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग