नंदना ने बहुत कम वक़्त में बी टाउन में अपनी मौजूदगी का एहसास लोगों को दिला दिया था। करियर के शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ काम करने वाली नंदना के अभिनय की खूब तारीफ़ हुई। फिल्म ‘रंग रसिया’ में एक्ट्रेस नंदना सेन ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में भी कई दिनों तक बनी रहीं। यही नहीं फिल्म में उन्होंने न्यूड सीन को भी फिल्माया है।