आप सब को बता दे कि ‘डांस दीवाने’ शो में किसी ने एक ऐसी परफॉर्मेंस की थी जो उसकी मां को डेडीकेट थी। इस परफॉर्मेंस को देख कर शो में मौजूद सभी लोगो की आंखे नम हो गई थी। ऐसे में माधुरी भी अपने आंसू बहने से रोक नहीं पायी थी। कंटेस्टेंट ने उस समय कहा था- “मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है।” वहीँ कंटेस्टेंट की यह बात सुनने के बाद माधुरी दीक्षित भी बहुत भावुक हो गई थीं और उन्होंने सबके सामने अपना दर्द बयां किया था। माधुरी ने अपने जवाब में कहा, “कभी-कभी मेरे बेटे भी मुझे अहमियत नहीं देते हैं और मुझे उस वक्त बुरा लगता है जब मैं उन्हें बार-बार बुलाती रहती हूं लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती।” माधुरी ने आगे कहा कि, “बात यह है कि इस दुनिया में हर मां अपने बच्चों को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव होती है। जब मैं छोटी थी तब मैं भी यही करती थी, लेकिन अब मैं खुद एक मां हूँ, तो मुझे पता है कि कितना बुरा लगता है।”