नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई बेहद उत्साहित रहता है। हालांकि, उनकी जिंदगी आम लोगों से बेहद अलग होती है। हमेशा कैमरों से घिरे सेलेब्स को हर वक्त अलर्ट रहना पड़ता है। कैमरे के लिए तैयार रहना पड़ता है। मीडिया के सामने सेलेब्स की यही कोशिश रहती है कि कहीं उनसे किसी तरह की कोई गलती न हो जाए। लेकिन इसके बावजूद कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। वहीं, कई बार एक्टर्स को ज्यादा शो ऑफ करना भी भारी पड़ गया। जिसपर लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुना दी।