25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के इन एक्टर्स के रिश्ते का बुरी तरह हुआ अंत

बॉलीवुड एक्टर्स के अफेयर ने खूब बटोरीं सुर्खियां लंबे वक्त तक रहे रिलेशन में लेकिन बुरी तरह हुआ अंत
4 min read
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Mar 21, 2021

Bollywood most unfortunate love stories

Bollywood most unfortunate love stories

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के बीच अफेयर होना एक आम बात है। जब दो लोग किसी एक फिल्म में साथ काम करते हैं तो दोनों के बीच रोमांस भी परवान चढ़ जाता है। किसी के अफेयर की खबरें महज अफवाह होती हैं तो किसी में इतनी सच्चाई होती है कि रिश्ता टूटने के बाद भी उनका नाम लिया जाता है। आज हम आपको उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया और उनके रिश्ते का अंत बुरी तरह हुआ।

1. अमिताभ-रेखा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रेखा की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते थे। वहीं, रियल लाइफ में भी दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। जब भी बॉलीवुड में अफेयर की बात होती है तो अमिताभ और रेखा का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। कहा जाता है कि जया बच्चन से शादी के बाद भी अमिताभ का रेखा के साथ अफेयर था। लेकिन फिर किसी कारण उन्होंने रेखा से सारे रिश्ते तोड़ दिए। हालांकि, लोग ऐसा भी कहते हैं कि आज भी दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

2. अक्षय-शिल्पा
अक्षय कुमार की इमेज एक वक्त प्ले बॉय की भी बन गई थी। उनका नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज़ के साथ जोड़ा गया। वहीं, फिल्म 'धड़कन' में उनकी कोस्टार शिल्पा शेट्टी के साथ भी उनके अफेयर के चर्चे रहे। शिल्पा अक्षय को लेकर काफी सीरियस थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। लेकिन अक्षय ने उन्हें किसी और एक्ट्रेस के लिए धोखा दे दिया।

3. शाहिद-करीना
साल 2004 से शाहिद और करीना के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दोनों ने फिल्म 'फिदा' में साथ काम किया था। उस वक्त करीना सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। वहीं, शाहिद के करियर की शुरुआत ही हुई थी। इसके बावजूद करीना ने उन्हें सामने से प्रपोज किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन दोनों के रिश्ते में दरार साल 2006 में फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान आने लगी। फिल्म के अंत तक दोनों का रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ गया था। उसके बाद करीना ने सैफ का हाथ थामा। वहीं, शाहिद ने दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ अरैंज मैरिज की।

4. जॉन-बिपाशा
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का ब्रेकअप सभी के लिए चौंकाने वाला था। दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। ऐसा लग रहा था मानो दोनों एक दूजे के लिए बने हैं। लेकिन फिर साल 2012 में अचानक दोनों अलग हो गए। इसके बाद बिपाशा ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की। वहीं, जॉन ने प्रिया रुंचल के साथ सात फेरे लिए।

5. जीनत-संजय खान
जीनत अमान ने 70 के दशक में अपने बोल्ड अंदाज के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। उन पर कई एक्टर फिदा था। उनका नाम कई एक्टर के साथ जोड़ा गया। उनमें से एक संजय खान हैं। संजय खान शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। लेकिन वह जीनत के प्यार में इस कदम दीवाने हो गए कि उन्होंने उनसे शादी कर ली। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चल पाई और इसका अंत भी बुरी तरह हुआ। ऐसी भी खबरें थीं कि एक पार्टी में संजय ने सरेआम जीनत की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

6. राज कपूर- नरगिस
राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात बिल्कुल फिल्मी थी। राज कपूर किसी फिल्म के सिलसिले में नरगिस की मां से मिलने उनके घर गए थे। वो घर पर नहीं थीं और नरगिस पकौड़े तल रही थीं। राज कपूर के लिए जब नरगिस दरवाजा खोलने गईं तो उनके हाथों और गालों पर बेसन लगा था। बस यही अंदाज राज कपूर को भा गया। इसके बाद दोनों ने 16 फिल्मों में साथ काम किया। पर्दे पर दोनों की जोड़ी हिट थी। वहीं, रियल लाइफ में भी दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। लेकिन फिर गलतफहमी के कारण दोनों अलग हो गए। उसके बाद नरगिस ने साल 1958 में सुनील दत्त से शादी की।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग