16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के 5स्टार्स हैं अजीबोगरीब आदतोें का शिकार,जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

सलमान खान को है साबुन जोड़ने का शौक अमिताभ पहनते हैं अपने हाथ में एक नही बल्कि दो घड़ियां ।
3 min read
Google source verification
feature.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी के बारे में बात करे तो उनकी कुछ आदते भी एक आम इंसान की तरह ही होती है। जो काफी हद तक बुरी भी होती है। जिस तरह से हम अपनी कुछ ऐसी आदतो के शिकार हो जाते है जो अपने आप में हसी का पात्र बन जाता है ऐसा ही कुछ हाल इन सेलिब्रिटिज की आदतो का जिसके बारे में सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान।
जीं हां ये बात बिल्कुल सही है कि बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे है जो अपनी इस अजीबोगरीब आदतों से काफी परेशान है। आइए जानते है इनके बारे में।

सलमान खान

सबसे पहले बात हम बात करते है सलमान की आदतों के बारे में जिसे हर कोई जानना चाहेगा। सलमान खान ये बात तो सब जानते हैं कि सलमान खान को ठंडे पानी से नहाने की आदत है। लेकिन उन्हें शरीर पर साबुन कम लगाने के साथ उन्हें जोड़कर रखने का शौक काफी ज्यादा है। सलमान खान किसी भी जगह पर जाते है वो उस जगह से नैचुरल और हैंडमेड साबुन इकट्ठा करके जरूर लाते है। यह उनकी आदतों में से एक है।

करीना कपूर

दूसरा नाम आता है करीना कपूर खान का। ये एक्ट्रेस भले ही एक बच्चे की मां बन चुकी है। लेकिन नाखूनों को चबाने की आदत उन्होने अभी तक नही छोड़ी है। करीना को अपने नाखून चबाने की बुरी आदत है।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड से शहशांह अमिताभ बच्चन भी अपनी गलत आदतों से अछूते नही है इनकी आदत को तो आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अमिताभ अपने हाथ में एक नही बल्कि दो घड़ियां पहनते हैं। यह इसलिये करते है कि परिवार का कोई सदस्य जब विदेश से बाहर जाता है तो वो एक घड़ी से उस जगह का समय देख सके।

सनी लियोनी

इस लिस्ट में अभिनेत्री सनी लियोनी की आदत काफी गंभीर है उऩ्होनें बार बार पैर धोने की आदत है। जब भी वो शूट पर जाती है। उन्हें बार बार कुछ समय के अंतराल पर अपने पैर धोने पड़ते हैं। इस वजह से कई बार वो लेट भी हो जाती हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इसमें पीछे नहीं है। उन्हें वीडियो गेम्स खेलने का बहुत शौक है। जब भी वो फ्री होते हैं किनारे बैठ कर गेम्म खेलने में लग जाते है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग