11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड स्टार्स की शादी के लिफाफे में रखे जाते हैं इतने रुपए, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान!

बॉलीवुड स्टार्स की शादी में लिफाफे में रखे जाते हैं इतने रुपए शगुन का लिफाफा रहता है एक जैसा अमिताभ बच्चन ने खुद खोला था राज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 27 Dec 2020, 8:37 PM IST

नई दिल्ली बॉलीवुड सेलेब्स जितना पैसा अपनी फिल्मों और ऐड से कमाते हैं उतना ही वो शादियों में भी खर्च करते हैं। भारत में किसी भी शादी में पहुंचने के बाद वहां शगुन के तौर पर कुछ ना कुछ नेक जरूर दिया जाता है। इसके अलावा लोग अपने करीबी दोस्त या रिश्तेदार के लिए गिफ्ट्स वगैरह भी लेकर जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड में जब कोई शादी होती है तब भी क्या सेलेब्स ये परम्परा निभाते हैं। तो आपको बता दें कि बॉलीवुड की कोई भी शादी हो उसमें स्टार्स लिफाफे जरूर पहुंचते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि लाखों-करोड़ों कमाने वाले ये सितारे शगुन के लिफाफे में भला कितने रुपए रखकर देते होंगे। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

Happy Birthday Salman Khan: बचपन में मां ने रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिया था, बेटे के साथ करना चाहती थी ये काम

ये तो जाहिर है कि बॉलीवुड की कोई भी शादी हो उसमें पहुंचने वाले सेलेब्स लगभग कॉमन ही होते हैं। इसी को देखते हुए बॉलीवुड में शगुन के लिफाफे के एक रस्म बनाई गई ताकि छोटे-बड़े सभी सितारों को कोई समस्या ना आए। दरअसल, अमिताभ बच्चन खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि बॉलीवुड की शादियों में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए शगुन का लिफाफा एक समस्या था। जब छोटे आर्टिस्ट किसी बड़े सितारे की शादी में पहुंचते थे तो दुविधा में रहते हैं कि लिफाफे में कितने पैसे डाले जाए जो कम ना लगे और बात भी रह जाए। ऐसे में शगुन के लिफाफे के लिए 101 रुपए का चलन शुरू हुआ।

शाहिद कपूर की पत्नी Mira Rajput ने मां बनने के सवाल पर दिया जवाब, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा

अमिताभ बच्चन ने कपिल शर्मा को उनकी शादी के दौरान बॉलीवुड की इस रस्म के बारे में बताया था। अब किसी की भी शादी हो लिफाफे में 101 रुपए शगुन के रूप में रख दिए जाते हैं। तो अब आप भी जान गए होंगे कि बॉलीवुड की भले ही कितनी भी महंगी शादी हो लेकिन शगुन के लिफाफे में 101 रुपए रखकर दिए जाने का चलन है जो हर किसी के लिए बहुत ही बढ़िया है।