31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के इन सितारों ने कई बार खाई सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें, देखें वीडियो

दो बार शादी करने वाले सितारे तो बहुत हैं, लेकिन दो से ज्यादा बार शादी करने वाले सितारों की भी कमी नहीं है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 21 Sep 2017, 11:51 AM IST

marriage

marriage

शादी करते वक्त दो लोग ये कसम खाते हैं कि वो जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाएंगे, लेकिन बीटाउन में ये कसम तोडऩे का बहुत पुराना चलन रहा है। दो बार शादी करने वाले सितारे तो बहुत हैं, लेकिन दो से ज्यादा बार शादी करने वाले सितारों की भी कमी नहीं है। तो जानते हैं बॉलीवुड के कुछ उन सितारों के बारे में जिन्होने 3 बार सात जनम तक साथ रहने की कसमें खाई हैं। देखें वीडियो


विनोद मेहरा
विनोद मेहरा की पहली शादी मीना ब्रोंका से हुई जो कि अरेंज मैरिज थी। इसके बाद बिंदिया गोस्वामी से उनकी शादी हुई लेकिन ये ज्यादा समय तक नही टीकी और इनका भी डिवोर्स हो गया। 1988 में विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरन से की जो आखिर तक चली।

नीलिमा अजीम
शाहिद कपूर की मां नीलीमा ने पंकज कपूर से शादी की जिनसे शाहिद पैदा हुए। पंकज कपूर से डिवोर्स के बाद नीलीमा ने राजेश खट्टर से शादी की। 2001 में राजेश से डिवोर्स के बाद तीसरी शादी निलीमा ने 2004 में उस्ताद रजा अली खान से की।


संजय दत्त
संजय-मान्यता दत्त की शादी संजय की तीसरी शादी है जो अब तक चल रही है। इन दोनो नें 2008 में शादी की। इससे पहले संजय ने 1987 में रिचा शर्मा से शादी का लेकिन रिचा की मौत के बाद 1998 में संजय ने रिया पिल्लई से शादी की लेकिन 2055 में इनका डिवोर्स हो गया। वैसे तो एक जबरदस्त अफवाह कुछ सालों पहले ये भी थी कि रेखा ने संजय से चोरी चुपके शादी कर ली है, और वो आज तक संजय के नाम का सिंदूर लगाती हैं, हांलाकि बाद में संजय ने इन सब को गलत करार दे दिया।

सिद्धार्थ रॉय कपूर
सिद्धार्थ ने विघा बालन से 2012 में शादी की। इससे पहले सिद्धार्थ दो बार शादी कर चुके है और दोनो बार डिवोर्स भी हो चुका है।

करन सिंह ग्रोवर
टीवी के फेवरेट इस हैंडसम हंक ने एक नही दो नही बल्कि तीन बार शादी की है। करन ने सबसे पहले साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों का डिवोर्स हो गया। इसके बाद 2012 में करन ने जेनीफर विंगेट से शादी की लेकिन 2 साल बाद ही इनका भी डिवोर्स हो गया। करन को फिर से प्यार हुआ फिल्म अलोन की कोस्टार बिपाशा बासु से और दोनो ने 2016 में शादी कर ली और दोनो इस शादी के बाद से काफी खुश है।

विधु विनोद चोपड़ा
70ह्य में विधु ने फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से शादी की और इसके बाद शबनम सुखदेवसे। शबनम से तलाक के बाद विधु ने राइटर और फिल्म क्रिटीक अनुपमा चोपड़ा से शादी कर ली।

किशोर कुमार
किशोर कुमार ने चार बार शादी की है। पहली शादी 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से की। 10 साल बाद 1960 में किशोर दा ने सिल्वर स्क्रीन ब्यूटी मधुबाला से शादी की। मधुबाला की मौत के बाद किशोर दा ने एक और एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की लेकिन ये शादी 2 साल ही टिकी। इसके बाद किशोर दा को फिर से प्यार हुआ और उन्होने लीना चक्रधर से शादी कर ली।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन