Jawan Box Office Collection: 'जवान' की आंधी में उड़ी ‘गदर 2’, ओपनिंग पर वो किया जो नहीं कर पाया पूरा बॉलीवुड
नई दिल्लीPublished: Sep 08, 2023 07:56:43 am
Jawan Day 1 Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने गदर 2 को पीछे छोड़ पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई की है।


शाहरुख खान की जवान ने गदर 2 को पीछे छोड़ा
Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हर कोई फिल्म देखने के लिए बेकरार है। जवान की एडवांस बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो गई थी और तभी से लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी थी। जवान ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शाहरुख की जवान ने सनी देओल की गदर 2 को ओपनिंग डे के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको जवान के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।