Jawan Box Office: ‘जवान’ मंडे को दर्शकों के लिए तरसी, 19वें दिन कलेक्शन की निकली हवा
मुंबईPublished: Sep 26, 2023 08:23:31 am
Jawan Box Office Collection Day 19: 'जवान' फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर गिरावट आई है आज से पहले इतना कम कलेक्शन शायद ही जवान ने किया हो।


शाहरुख खान की जवान की बॉक्स ऑफिस पर फिर एक बार हालत खराब होती नजर आ रही है
Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज' से पहले ही दुनिभाभर में छा गई थी। इसकी एडवांस बुकिंग ने भी अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 75 करोड़ की शानदार कमाई की थी। अब ये फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म का कलेक्शन रोके नहीं रुक रहा। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। ‘जवान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से और सबसे ज्यादा कमाई कर इतिहास रचा है। ये फिल्म अब 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है। Sacnilk की ट्रेंड के अनुसार फिल्म ने 19वें दिन यानी मंडे को बेहद कम कलेक्शन किया है।