
आइए जानते हैं 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड...
Box Office Collection Report Prediction: साल 2023 में दिसंबर महीना भारतीय सिनेमा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के शानदार प्रदर्शन के बाद, 'डंकी' और 'सलार' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को इन पांचो फिल्मों की कमाई के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।
जानिए ‘एनिमल’ ने 35 वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘एनिमल’ ने रिलीज 35वें दिन यानी गुरुवार को 0.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ ‘एनिमल’ की 31 दिनों की कुल कमाई 547.81 करोड़ रुपए हो जाएगी। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी हैं, जो साउथ के मशहूर निर्देशक हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार भी हैं, जो विभिन्न किरदारों में नजर आएं।
जानिए ‘सैम बहादुर’ की 35वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज के 35वें दिन यानी लगभग 20लाख रुपए का कलेक्शन कर सकती है। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। विक्की की फिल्म को दर्शकों से पहले दिन से ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन इसकी कमाई की स्पीड स्लो हो रही है। फिर भी, 'सैम बहादुर' ने अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
जानिए ‘डंकी’ ने रिलीज के 15वें दिन कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘डंकी’ ने रिलीज 15वें दिन यानी गुरुवार को 1.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ ‘डंकी’ की 15 दिनों की कुल कमाई 205.57 करोड़ रुपए हो जाएगी। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जो बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी सहित कईं कलाकारों ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
जानिए ‘सालार’ ने रिलीज के 14वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'सालार' ने रिलीज 14वें दिन यानी गुरुवार को 2.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ 'सालार' की 14 दिनों की कुल कमाई 375.99 करोड़ रुपए हो जाएगी। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात बात करें तों ‘सालार’ ने 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 639.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 13वें दिन फिल्म के दुनियाभर में 650 करोड़ का आंकडा पार करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: OTT पर 5 दिन पहले रिलीज हो गई 2023 की सबसे मोटिवेशनल फिल्म, अभी तक आपने ‘12th फेल’ देखा या नहीं
जानिए ‘टाइगर 3’ के 54वें दिन का कलेक्शन
India Know के वीडियो के अनुसार, सलमान खान की फिल्म अपने 54वें दिन यानी गुरुवार को 4 लाख रुपए का कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 353.35 करोड़ हो जाएगा। वैसे ये एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड क्लेकशन की बात करें तो सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' ने अब तक 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। जल्द ही यह फिल्म OTT पर रिलीज होगी।
Updated on:
4 Jan 2024, 8:34 PM IST
Published on:
4 Jan 2024, 8:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.