फिल्म में अपना-अपना किरदार निभाने वालों ने अपनी अलग पहचान बानई है. उन्हीं में से कुछ किरदार ऐसे भी हैं, जिनको लोग जानते नहीं लेकिन फिल्म में उनके किरदार के चलते उनको लोगों की नफरत झेलनी पड़ रही है. उन्हीं में से एक हैं मराठी फिल्मों के एक्टर चिन्मय मंडलेकर (Chinmay Mandlekar). फिल्म में चिन्मय ने आतंकी बिट्टा का किरदार निभाया है. चिन्मय मंडलेकर का पूरा नाम चिन्मय दीपक मंडलेकर है. हिंदी सिनेमा मे चिन्मय को लोग नहीं जानते, लेकिन वो मराठी फिल्मों के जाने-माने एक्टर में से एक हैं.