वायरल हो रहे इस वीडियों को देख लोग ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ की प्रशंसा कर रहे हैं। लेकिन, इस बीच सीआईएसएफ जवान सोमनाथ मोहंती पर आरोप लगाते हुए उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। दरअसल, ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सोमनाथ इस मुद्दे पर किसी मीडिया से संपर्क ना कर पाएं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर सलमान खान को रोकने के बाद सोमनाथ मोहंती ने मीडिया से बातचीत की थी। अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षाकर्मी ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। सोमनाथ मोहंती ने इसके बारे में मीडिया हाउस से बाचीत की थी, इसीलिए उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है।