29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म ‘जवान’ में भ्रष्टाचार देख अरविंद केजरीवाल ने दिया था ये बयान, बोले थे- वोट करने के लिए…

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जेल जाने के बाद भ्रष्टाचार और वोट डालने पर बयान सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 22 Mar 2024, 2:32 PM IST

cm_arvind_kejriwal_arrest_when_watch_film_jawan_after_says_big_things_on_corruption_and_voting_power.jpg

अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार पर दिया था ये बयान

Arvind Kejriwalदिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार पर बयान सामने आया है। ये वो बयान है जो उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' देखने के बाद दिया था। इस बयान में उनका भ्रष्टाचारियों के खिलाफ गुस्सा देखा जा सकता है, आइये जानते हैं जिस सीएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है वह इस बारे में क्या सोचते हैं...

अरविंद केजरीवाल ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' देखने के बाद फिल्म की स्टोरी पर बात की थी। तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था, "ये फिल्म हमें ये सिखाती है कि वोट किस मुद्दे पर देना चाहिए। कोई वोट मांगने आए तो धर्म के नाम पर वोट मत देना..जाति के नाम पर वोट मत देना। बल्कि जब भी कोई वोट मांगने आए तो उससे सवाल करो कि क्या आप मेरे बच्चों को अच्छी शिक्षा दोगे। मेरा परिवार बीमार है तो अच्छा इलाज का इंतजाम करोगे। तो ऐसा ही होना चाहिए।"

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor की सीक्रेट चैट हुई लीक, खुला पूरा कच्चा- चिट्ठा, क्या जेल जाएंगे जाह्नवी कपूर के पापा?

सीएम ने आगे कहा- "आज 75 साल के बाद देश में एक ही पार्टी ऐसी है जो ठोक बजा कर ये बात कहती है कि आप हमें वोट दो..क्योंकि हम आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और ऐसा कहने वाली सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है।" बता दें, इस समय खुद अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और उन्हें दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने गिरफ्तार किया है। वहीं, आज यानी शुक्रवार को उनको ईडी रिमांड के लिए ट्रायल कोर्ट के सामने पेश करेगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग