नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) अपने बेबाक अंदाज की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। वह बिना किसी से डरे अपनी बात कहती हैं और लिखती हैं। शायद यही वजह है कि इन्हीं वजह है कि जिसकी वजह से उनकी परेशानी भी बढ़ जाती हैं। कंगना पर इस वक्त एक नहीं बल्कि कई केस दर्ज हैं। जिसमें से एक है मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का मानहानि केस। जी हां, कुछ समय पहले कंगना ने जावेद अख्तर पर ट्वीट करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद जावेद अख्तर ने उनकी छवि को खराब करने के चलते कंगना के खिलाफ केस फाइल किया था। इस मामले में बीते दिन यानी कि गुरुवार को सुनवाई हुई। जिसमें कंगना के बड़ी राहत मिली।