15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ जो ‘RACE 3’ के ट्रेलर को देख डेजी शाह का उड़ा मजाक ? लोगों ने कही ऐसी-ऐसी बातें…

'रेस-3' चर्चा इन दिनों जोरों-शोरों से चर्चा में बनी हुई है। लेकिन ट्रेलर के दौरान एक्ट्रेस डेजी शाह का एक डायलॅाग अचानक से चर्चा में आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 21 May 2018, 6:02 PM IST

daisy shah

daisy shah

सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' चर्चा इन दिनों जोरों-शोरों से चर्चा में बनी हुई है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें भाईजान की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन ट्रेलर के दौरान एक्ट्रेस डेजी शाह का एक डायलॅाग अचानक से चर्चा में आ गया है। लोग इस डायलॅाग को लेकर डेजी शाह को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, ट्रेलर के एक सीन में डेजी कहती हैं, 'हमारे बिजनेस पर कोई नजर डाले वो हमें बर्दाश्त नहीं। Our business is our business, none of your business'। मतलब हमारा बिजनेस हमारा बिजनेस है, इससे तुम्हारा कोई मतलब नहीं है। बस यही डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है।

चर्चा में है जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से डेजी के डायलॉग पर सोशल मीडिया क्रेजी हो गया है।

No data to display.

इस डायलॉग को लेकर काफी मजाक बनाया जा रहा है। लोग इसे डेजी का सबसे मुश्किल डायलॉग बता रहे हैं। हालांकि इसके कारण फिल्म का कहीं न कहीं काफी प्रोमोशन हो रहा है लेकिन इससे डेजी की इमेज पर फर्क पड़ रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म रेस 3 की रिलीज डेट 15 जून, 2018 है। फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल अनिल कपूर , डेजी शाह और साकिब सलीम भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को लेकर सभी काफी एक्साइडेड हैं। फिल्म के ट्रेलर लॅान्च के दौरान सलमान ने एक कुछ बातें मीडिया संग शेयर की। आपको जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म को करने के लिए भी सलमान खान ने दो बार विचार किया था। सलमान खान को दो साल पहले ही ‘रेस 3′ की स्क्रिप्ट दे दी गई थी। लेकिन तब वह इससे खुश नहीं थे।

सलमान खान ने बताया, ''रेस 3’ की स्क्रिप्ट दो साल पहले मुझे ऑफर की गई थी, उस वक्त मुझे लगा कि यह मेरे जॉनर में फिट नहीं बैठती। मैंने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी से फिल्म में कुछ बदलाव करने की बात कही क्योंकि मुझे नहीं लग रहा था कि यह मेरे जॉनर में फिट होती है। हालांकि जब कुछ फाइनल हो गया तो मुझे लगा कि सचमुच इस फिल्म को करने में काफी मजा आया।' सलमान ने आगे कहा, 'यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें मैं म्यूजिकल एक्शन बोनान्ज़ा का मजा देखने को मिलेगा। इससे पहले, हमारे पास एक संगीत एक्शन बोनान्ज़ा होता था जो तुरंत नहीं आता है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें बड़े पैमाने पर संगीत, भावना, एक्शन, युथ काइंड है। यह उन फिल्मों में से एक है जो आप देखते हैं, अंत में सीटी और दिल खुश कर घर वापसी करते हैं, मैंने ऐसी फिल्म की है। यह उन फिल्मों में से एक है, जिसे मैंने कभी भी नहीं किया है।'