नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी बेहतरीन एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी हैं। जब-जब एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर आती हैं, अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों को दिल जीत लेती हैं। वहीं हाल ही में सान्या मल्होत्रा टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं। शो में शानदार डांस एक्ट के दौरान सान्या और शो के जज के बीच खूब बात भी हुई। इस दौरान सान्या ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश येलाण्डे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जिसे जानकार सब हैरान रह गए।