नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेसे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) काफी दिनों से सोशल मीडिया (Social Media) से दूर हैं। ड्रग केस (Drug case) में फंसने के बाद दीपिका ने इंटरनेट से दूरी बना ली थी। याद हो कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामला सामने आऩे के बाद एनसीबी ने कई एक्ट्रेसेस को समन किया था। व्हाट्सऐप चैट सामने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान (Sara Ali Khan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से घंटों पूछताछ की गई थी। तभी से दीपिका सोशल मीडिया से गायब हैं। ना ही उन्होंने खुद को लेकर कोई सफाई दी और ना कोई पोस्ट किया। अब इतने दिनों की चुप्पी के बाद दीपिका ने लगता है सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। दीपिका ने साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।