script25 हजार का मास्क और 2 लाख के बैग के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, लोगों के उड़े होश | deepika padukone photos viral in black outfit with costly mask and bag | Patrika News
बॉलीवुड

25 हजार का मास्क और 2 लाख के बैग के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, लोगों के उड़े होश

दीपिका ब्लैक आउटफिट में कैजुअल लुक में नजर आई। लेकिन ड्रेस से ज्यादा उनका मास्क और बैग चर्चा का विषय रहा। इन दोनों की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्लीSep 27, 2021 / 09:33 pm

Pratibha Tripathi

deepika padukone photo

deepika padukone photo

नई दिल्ली | बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सैंस के लिए भी खूब जानी-जाती हैं। अक्सर उनके स्टाइलिश लुक को देख फैंस उनके दीवाने हो जाते है। दीपिका चाहे एयरपोर्ट पर दिखे या फिर पार्टी में उनका स्टाइलिश लुक लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाता है। दीपिका अपने हर लुक से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ब्लैक आउटफिट में दीपिका शानदार लग रही थीं हालांकि उनकी ड्रेस से ज्यादा उनका मास्क चर्चा का विषय बना हुआ है। दीपिका अक्सर ही ब्लैक कलर में दिखाई देती हैं क्योंकि ये उनका फेवरेट कलर है। वहीं मास्क भी उन्होंने काले कलर का ही पहना था लेकिन इसकी कीमत हजारों में है।

BB14: क्या फिनाले में पहुंचकर भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाएंगी रुबीना दिलैक, राहुल वैद्द मारेंगे बाजी?

 

https://twitter.com/hashtag/DeepikaPadukone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दीपिका पादुकोण की तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका ने स्लीवलेस टॉप और टाइट लोअर पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने जो मास्क लगाया हुआ था उसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। दीपिका के मास्क पर एक लोगो नजर आ रहा था जो Louis Vuitton का बताया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दीपिका का मास्क जिस ब्रांड का है उसकी कीमत 25 हजार रुपए है। वहीं उनके हैंडबैग की कीमत सुनकर तो आपके होश उड़ जाएंगे। टाइम्स के मुताबिक, बैग में लगे मोनोग्राम के हिसाब से उसकी कीमत 2,43,793 रुपए है।

https://twitter.com/hashtag/DeepikaPadukone?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दीपिका पादुकोण के सामान की कीमत सुनकर यकीनन लोगों के होश उड़ गए हैं। हालांकि दीपिका हमेशा ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट का बहुत ध्यान रखती हैं। दीपिका की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा एक्टर प्रभास के साथ भी वो नजर आएंगी। वहीं उनके सीता बनने पर भी चर्चा तेज है।

Home / Entertainment / Bollywood / 25 हजार का मास्क और 2 लाख के बैग के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, लोगों के उड़े होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो