6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार के रिश्ते निभाना बहुत कठिन: दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि प्यार के रिश्ते निभाना बेहद कठिन है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 20 Oct 2017, 11:05 AM IST

Deepika_Padukone

Deepika_Padukone

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि प्यार के रिश्ते निभाना बेहद कठिन है। दीपिका पादुकोण एक समय रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं और आजकल उनकी रणवीर सिंह से गहरी वाली दोस्ती है। हालांकि मुंबई में हेमा मालिनी के बुक लॉन्च के दौरान दीपिका ने किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन प्यार के लेकर अपने दिल की बात कह ही डाली। दीपिका ने कहा कि ऐसे प्यार को ढूंढना बहुत मुश्किल है, जो रिश्ते में दूसरे पक्ष को समझ सकें। रिश्ते तो ऐसे भी होते हैं कि उसे तो खुद से ज्यादा पैसे कमाने वाली बात भी हजम नहीं होती।

दीपिका ने कहा , 'हमें फिल्म के लिए जो भी काम मिलता है उसे करने में पूरी जान लगा देते हैं ताकि हमें फिल्मों में लगातार काम मिलता रहे। इसी सिलसिले में हम इंडस्ट्री के सबसे अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने का प्रयास करते हैं। जहां तक प्यार के संबंधों की बात है, वह बहुत ही उलझे हुए होते हैं। यह बहुत ही मुश्किल है कि आपको कोई ऐसा मिले जिसे इस बात से ज्यादा परेशानी न हो कि आप उससे अधिक कमाती हैं और वो कम। इसके अलावा वह आपकी सफलता को समझ सकें, ऐसा शख्स भी कम ही मिलता है।'

दीपिका हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सावधान रही हैं। कई बार उन्होंने कहा है कि उनके निजी जीवन में क्या हो रहा है वो दूसरों के साथ सार्वजानिक रूप से शेयर नहीं करना चाहतीं। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की भी अहम भूमिकाएं है। दीपिका इस फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका में नजर आएंगी। रानी पद्मावती के लिए दीपिका को भारी भरकम सोने आैर चांदी के गहने पहनने पडे हैं।