9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों से है दीपिका पादुकोण का गहरा नाता, नाक काटने तक की मिल चुकी है एक्ट्रेस को धमकी

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। दीपिका कई बड़े विवादों में भी फंस चुकी हैं। उन्हें नाक काटने की और उनकी फिल्मों तक को बैन कराने की धमकी मिल चुकी है।

4 min read
Google source verification
Deepika Padukone

Deepika Padukone

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वो बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीता और अपना नाम इंडस्ट्री में बनाया। आज दीपिका को 'मस्तानी' और 'पद्मावती' जैसे किरदारों के लिए जाना जाता है। इस बात में कोई दोहराए नहीं है कि दीपिका ने अपने फिल्मी करियर में अपार सफलता हासिल की है, लेकिन विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है। पिछले ही साल दीपिका ड्रग्स मामले में फंस गई थीं। इस केस में एनसीबी ने उनसे पूछताछ भी की थी। जिसके बाद दीपिका की खूब अलोचना भी हुई थी। ऐसे ही कई विवाद रहें हैं। जिनमें दीपिका का नाम खूब हाई लाइट हुआ था।

दम मारो दम गाने पर हुआ बवाल

गुज़रे जमाने की मशूहर अभिनेत्री जीनत अमान के गाने दम मारो दम का साल 2001 में रिमिक्स वर्जन बनाया था। जिसमें दीपिका पादुकोण नज़र आई थीं। जब ये गाना रिलीज़ हुआ तो इस गाने के रिलिक्स पर खूब बावल मचा था। गाने के बोल काफी एडल्ट थे। इस गाने की वजह से दीपिका को खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी। यही नहीं जीनत अमान भी गाने को सुनकर भड़क गई थीं।

करणी सेना ने दी नाक काटने की धमकी

फिल्म 'पद्मावत' दीपिका पादुकोण के करियर की वो फिल्म है। जिन्होंने उन्हें एक पहचान दिलाई। पद्मावत की रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बवाल मचा था। देश के अलग-अलग राज्यों में दीपिका के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे थे। फिल्म को रिलीज़ होने से रोका जा रहा था। यही नहीं बल्कि करणी सेना ने दीपिका को उनकी नाक तक काटने की धमकी दे दी थी। जिसकी वजह से अंत में फिल्म का नाम 'पद्मावती' से 'पद्मावत' करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- फोटोग्राफर्स संग हुई Deepika Padukone की बहस, लीगल एक्शन लेने की एक्ट्रेस ने दी धमकी

दीपिका पादुकोण की नागरिकता पर उठे सवाल

बेहद ही कम लोग ये बात जानते होंगे कि दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ है। जिसके बाद वो भारत आईं थीं। यही वजह है कि अक्सर दीपिका के ऊपक उनकी नागरिकता को लेकर प्रश्न उठाए जाते हैं। ये मामला तब सबसे ज्यादा उठा था जब दीपिका महाराष्ट्र विधानसभी चुनाव में वोट डालने के लिए गई थीं। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।

यह भी पढ़ें- अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए रणवीर-दीपिका, लोग बोले- 'नन्हा मेहमान आने वाला है'

दीपिका पादुकोण पर लगा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचना का आरोप

साल 2020 में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आई थी। लेकिन रिलीज़ से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई। दरअसल, फिल्म छपाक को लेकर लोगों का कहना था कि इस फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। असल जिदंगी में लक्ष्मी अग्रवाल पर जिस शख्स ने एसिड फेंका था वो मुस्लिम था। जिसका नाम नदीम खान था। लेकिन फिल्म में उस शख्स को हिंदू दिखाते हुए उसका नाम राकेश दिखाया गया है।

जेएनयू जाने पर दीपिका पादुकोण ने सुनी खरी खोटी

दीपिका पादुकोण को जेएनयू जाना भी काफी मंहगा पड़ गया था। दरअसल, कन्हैया कुमार जेएनयू में छात्रों से नारे लगवा रहे थे। सोशल मीडिया पर जेएनयू का मुद्दा खूब सुर्खियां बंटोर रहता था। ऐसे में जब दीपिका भी जेएनयू पहुंच गई। तब इस मुद्दे और तेजी से आग पकड़ ली। हालांकि दीपिका ने जेएनयू जाकर कुछ नहीं कहा और भीड़ में चुप खड़ी रहीं, लेकिन जेएनयू में दीपिका को देख भड़क उठे थे। लोगों का कहना था फिल्म छपाक की प्रोमोशन के लिए दीपिका वहां पहुंची हैं।

ड्रग्स मामले में आया दीपिका पादुकोण का नाम

साल 2020 बॉलीवुड के कई सेलेब्स के लिए मुश्किल भरा था। 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए थे। जिसके बाद कई तरह की जांच होना शुरू हो गई। सुशांत केस में ड्रग मामला भी सामने आया। जिसमें कई स्टार्स के नाम सामने आए। इस दौरान दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा के बीच हुई बातचीत का एक स्क्रीन शॉट वायरल हो गया। जिसमें दीपिका करिश्मा से चैट पर माल के बारें में बात करती हुईं दिखाई दीं।नदीपिका की यह चैट सामने आते ही वह लोगों के निशाने पर आ गई। दीपिका को एनसीबी के पास पूछताछ के लिए भी जाना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग