1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दिल्ली की लड़की’ मनीषा सती ने कैटरीना के आइटम नंबर पर डांस करके लगाई सोशल मीडिया पर आग

सोशल मीडिया पर इस लड़की के डांस को देखकर आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। लड़की ने कैटरीना कैफ के गाने पर जैसे डांस किया है उसे देखकर दावा है कि ऐसा डांस आपने आजतक नहीं देखा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 19 Dec 2021, 6:35 PM IST

katrina.jpg

सोशल मीडिया ने अब तक कई छिपी हुई प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाया है। उनके हुनर को पहचाना है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कई टैलेंटेड लोगों की किस्मत चमक चुकी है। ऐसा ही एक और वीडिया सोशल मीडिया पर इन वायरल हो रहा है। जिसके लाखों की संख्‍या में लाइक्‍स और कमेंट मिल चुके है।

यह वीडियों कहीं और का नहीं दिल्ली का ही हैं। हमारे देश के युवा प्रतिभा के धनी हैं। इन दिनों दिल्ली की एक लड़की सोशल मीडिया पर आपने डांस वीडियो के कारण चर्चा में है। वह वह अपने वीडियो में कैटरीना के एक मशहूर गाने पर बिल्कुल कैटरीना की तरह डांस करती नजर आ रही है। और यह डांस वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर दिल्ली गर्ल की तारीफ करता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत की इस एक्ट्रेस को पाकिस्तानी पीएम ने दिया था धोखा, शादी करने से कर दिया था इंकार

कैटरीना कैफ के डांस के तो सभी दीवाने है। और जब बात हो कैटरीना के आइटम नंबर चिकनी चमेली की तो गाना सुनते ही सभी के पैर थिरकने लगते हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली की मनीषा भी करती नजर आ रही हैं। मनीषा का डांस सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। मनीषा ने गाने में जैसे लटके-झटके मारे हैं, उसे देखकर दावा है कि ऐसा डांस आपने इससे पहले नहीं देखा होगा

दिल्ली की रहने वाली मनीषा सती ने अपने डांस का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वह एक फोटोग्राफर हैं। मनीषा ने फूलों के प्रिंट वाली चोली तथा धोती पैंट पहनकर कैटरीना कैफ के इस पॉपुलर गाने पर अपना जलवा दिखाया है। इस गाने में वह इतने जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं कि आप भी एक बार नाचने को मजबूर हो जाएंगे। आप देख सकते हैं कि लड़की के पीछे ही टीवी पर गाना चल रहा है। मनाषा टीवी में चल रहे डांस स्टेप्स को हूबहू कॉपी कर रही है। मनीषा के एक्सप्रेशन भी कैटरीना कैफ के जैसे ही लग रहे हैं। मनीषा का जबरदस्त डांस देखकर हर कोई उसका फैन हो गया है। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लोग मनीषा के डांस के खूब पसंद कर करे हैं। और साथ ही खूब तारीफ भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- राजनेता के बेटे की शादी में जमकर नाचे बॉलीवुड के लखन अनिल कपूर और सलमान खान