23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान को मारने के लिए नाबालिग को दिया गया था जिम्मा, पुलिस के कब्जे में आरोपी

सलमान लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को मारने की धमकी भी मिली थी। हाल ही में भाईजान को मारने के लिए बिश्नोई गैंग द्वारा बनाए गए प्लान B का खुलासा हुआ था और पुलिस को एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 8 Oct 2022, 11:24 AM IST

delhi police arrests juvenile tasked to kill salman khan

delhi police arrests juvenile tasked to kill salman khan

सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग की रडार पर रहे हैं और उन्हें दो बार मारने की कोशिश भी की गई थी। सलमान खान को उनके पनवेल के फार्महाउस के पास मारने की साजिश रची जा रही थी जिसके लिए वहां रेकी भी की गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और एक्टर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इन सबके बीच सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है।

9 मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वॉर्टर पर हुए आरपीजी हमले में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक नाबालिग भी है। जानकारी के मुताबिक, इसी नाबालिग को सलमान खान को भी जान से मारने का जिम्मा दिया गया था।

हालांकि सलमान खान को टारगेट करने से पहले इन सभी ने राणा हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और जग्गू भगवानपुरिया (Jaggu Bhagwanpuria) ने सलमान खान (Salman Khan) को मारने का काम दो लोगों के साथ इस लड़के को भी दिया था।

यह भी पढ़ें- शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

गिरफ्तार किए गए नाबालिग लड़के ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई ने उसे दीपक सूरकपुर और मोनू डागर को सलमान खान को मारने का काम सौंपा था। मगर बाद में सलमान खान की जगह गैंगस्टर राणा कांडोंवालिया को उनका मेन टार्गेट बना दिया गया था।

पुलिस ने बताया है कि यह नाबालिग उत्तर-प्रदेश, फैजाबाद का रहने वाला है। इस नाबालिग के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और शख्स को अरेस्ट किया है, जिसकी पहचान अर्सदीप सिंह के तौर पर हुई है। इस शख्स को 4 अगस्त को हरियाणा में विस्फोटक की बरामदी मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया है।

पुलिस ने इन आोरोपियों को जामनगर गुजरात से पकड़ा है और इन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले लोकल नेटवर्क का भी पता लगाया है।

यह भी पढ़ें- जब 'रामायण' के रावण ने हेमा मालिनी को मारे थे 20 थप्पड़

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग