23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- दिवाली से पहले करेंगे हत्या

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्टर शहनाज गिल ने कम समय में काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस के पिता संतोक सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 8 Oct 2022, 10:04 AM IST

actor shehnaaz gill father santok singh gets death threat

actor shehnaaz gill father santok singh gets death threat

बिग बॉस सीजन 13 की फाइनलिस्ट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को शुक्रवार देर रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने फोन पर संतोख सिंह को कहा कि वह दिवाली की पहले उन्हें मार डालेगा। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलर ने पहले कॉल पर संतोख सिंह को पहते तो गालियां दीं और उसके बाद कहा कि वह दिवाली से पहले उनके घर में घुसकर जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा।

इस मामले में संतोख सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जबकि संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले उनपर जानलेवा हमला भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें- जब 'रामायण' के रावण ने हेमा मालिनी को मारे थे 20 थप्पड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, घटना तब की है, जब संतोख सिंह सुख पंजाब के ब्यास से तरनतारन जा रहे थे। संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले उन पर हमला भी हो चुका है। 2021 में जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी, तब 25 दिसंबर को दो अनजान लोगों ने उन पर हमला किया था।

दोंनों लोगों ने उनके ऊपर गोलियां चलाई थीं। पुलिस के अनुसार, ये हमलावर अमृतसर के रहने वाले थे। बताया जाता है कि हथियारों से लेस दो लोग बाइक से संतोख के करीब पहुंचे थे और उन पर गोलियां चलाने लगे थे। इस हमले में वे बाल-बाल बचे थे।

यह घटना उस वक्त घटी थी, जब वे अमृतसर से ब्यास जा रहे थे और जंदीआला गुरु एरिया के एक ढाबा पर रोका गया था। संतोख सिंह गिल ने पुलिस को बताया था कि बंदूकधारी वॉशरूम जाना चाहता था। उसके बाद उसने उन्हें गुरदासपुरिया ढाबा के पास रोक लिया था। जांच में पुलिस ने बताया था कि हमलावर अमृतसर के थे और उन्होंने नजदीक से संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं।

वर्क फ्रंट की बात की बात करें तो शहनाज सलमान खान स्टारर फिल्मन 'किसी का भाई किसी की जान' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जो इसी साल 30 दिसंबर को रिलीज होनी है।

यह भी पढ़ें- 11 साल पहले ही शाहरुख ने कर दी थी भविष्यवाणी