23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 साल पहले ही शाहरुख ने कर दी थी भविष्यवाणी- ‘आगे बॉलीवुड फिल्में देखना बंद कर देंगे लोग’

आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानि बॉलीवुड बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। बॉलीवुड में हिट फिल्मों का सूखा पड़ा हुआ है। अभिनेताओं की फिल्में लोगों के निशाने पर आ गई हैं। साथ ही BoyCott Bollywood भी तेजी से ट्रेंडिंग में बना हुआ है। हालांकि 11 साल पहले ही किंग खान ने इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 7 Oct 2022, 3:49 PM IST

shahrukh khan predicted about the future of bollywood films and vfx

shahrukh khan predicted about the future of bollywood films and vfx

इन दिनों कोई भी बॉलीवुड फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों का सूखा पड़ा हुआ है। किसी फिल्म को बायकॉट करना तो मानों ट्रेंड बन गया हो। अक्षय कुमार, आमिर खान, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स तक की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस में पिट रही हैं। लोग एक्टरों से जुड़े पुराने मुद्दों को लेकर उनकी फिल्मों के बायकॉट की मांग करने लगते हैं। आज बॉलीवुड फिल्मों से जिस तरह लोगों का मन भर गया है इसकी भविष्यवाणी शाहरुख खान ने 11 साल पहले ही कर दी थी। किंग खान ने 11 साल पहले ही कह दिया था कि क दिन ऐसा भी आगा जब लोग बॉलीवुड फिल्में देखना बंद कर देंगे।

शाहरुख खान लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म जीरो 2018 में रिलीज हुई थी, फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी। तब से शाहरुख खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन अब 2023 में शाहरुख खान के पास एक से एक फ़िल्में हैं।

2011 में रेड चिलीज बैनर तले बॉलीवुड की एक फैंटसी फिल्म रा.वन (Ra.One) रिलीज हुई थी। उस वक्त यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसपर जबरदस्त तरीके से VFX का इस्तेमाल किया गया था। भले ही फिल्म दर्शकों पर खास छाप छोड़ने में नाकामयाब हुई हो, लेकिन फिल्म की बाहरी देशों में खूब प्रशंसा हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'पोन्नियिन सेल्वन-1' को लेकर कमल हासन का विवादित बयान

Ra.One में उन्होंने पहला प्रयोग किया था, लेकिन निराशा हाथ लगी। इसके बाद भी उन्होंने प्रयोग करना नहीं छोड़ा। किंग खान की ये इकलौती फिल्म नहीं थी जिसमें VFX का इस्तेमाल किया गया हो, इसके बाद 'फैन' और 'जीरो' में भी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया था।

शाहरुख खान की कंपनी Red Chillies दुनियाभर की फिल्मों के VFX पर काम करती है। रेड चिलीज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के साथ साथ वीएफएक्स और एनीमेशन पर काम करने वाली भी कंपनी है। आज बॉलीवुड फिल्मों से जिस तरह लोगों का मन उचट गया है इसकी भविष्यवाणी शाहरुख खान ने 10 साल पहले ही कर दी थी। उन्होंने कहा था एक समय ऐसा भी आएगा जब लोग बॉलीवुड फिल्में देखना बंद कर देंगे।

साल 2011 में प्रीति जिंटा के साथ एक इंटरव्यू में शाहरुख ने यह अंदाजा पहले ही लगा दिया था कि एक समय बॉलीवुड का बुरा दौर आएगा और लोगों का इंट्रेस्ट हिंदी फिल्मों में कम हो जाएगा। शाहरुख ने कहा था, 'इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे लगता है कि जब मेरा करियर खत्म हो तब मैं विलन बनने, हिरोइन से रोमांस करने और डांस करने के अलावा भी कुछ छाप छोड़कर जाऊं।'

उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने यह सब अपने लिए किया था, लेकिन मैं चाहता हूं कि लोग पीछे देखें और मुझे याद करते हुए हिंदी फिल्मों में वीएफएक्स के लिए मुझे याद करें। मैं इंडस्ट्री में कुछ ऐसा छोड़कर जाना चाहता हूं जो फिल्मों से आगे हो और हमारी फिल्मों को पूरी दुनिया के सामने ले जाए। मैं तकनीक को कंट्रोल कर सकता हूं और इसीलिए मैंने 'रा. वन' बनाई थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं बॉलीवुड में कुछ सबसे बड़े फिल्ममेकर्स का दोस्त हूं लेकिन वे सब बेहद मूर्ख हैं। वे केवल रोमांटिक फिल्में बनाना चाहते हैं लेकिन मैं इससे आगे जाकर दुनिया पर राज करना चाहता हूं। चलिए ऐसी फिल्में बनाएं जिन्हें लंदन या अमेरिका में भारतीय लोग दुनिया के सामने गर्व से बताएं कि ये फिल्में भारत में बनी है और उतनी ही अच्छी हैं जितनी स्पाइडर-मैन।'

उन्होंने कहा, 'हमें लार्जर दैन लाइफ सिनेमा की तरफ बढ़ना चाहिए क्योंकि, अगर हमने ऐसा नहीं किया तो आने वाली यंग जेनरेशन हमारी फिल्में देखना बंद कर देगी। वे इंटरनैशनल फिल्में देखने लगेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें हमारे सुपरहीरोज मिलें, हमारी पौराणिक कहानियों में बताने के लिए बहुत अच्छी कहानियां हैं।

यह भी पढ़ें- मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के लुक को बताया सही!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग