23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ को लेकर कमल हासन का विवादित बयान, कहा- ‘चोल साम्राज्य के समय नहीं था कोई हिंदू धर्म’

इन दिनों अभिनेताओं की फिल्में लोगों के निशाने पर आ गईं हैं। डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन -1' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। फिल्म को लेकर तमिल सुपरस्टार और पॉलिटिशन कमल हासन ने विवादित बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 7 Oct 2022, 2:00 PM IST

kamal haasan says on ponniyin selvan there was no hindu religion in chola times

kamal haasan says on ponniyin selvan there was no hindu religion in chola times

तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन या PS-1 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका दूसरा भाग 2023 में रिलीज होने वाला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म राजराजा चोलन से प्रेरित कल्कि के काल्पनिक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म रिलीज होते ही फिल्म पर विवाद होना शुरू हो गया। डायरेक्टर वेत्रिमारन ने फिल्म के बारे में कॉमेंट करते हुए कहा कि चोल किंग राज राजा प्रथम एक हिंदू राजा नहीं थे और चोल साम्राज्य के समय कोई 'हिंदू धर्म' नाम का कोई धर्म नहीं था।

उनका ये बयान तेजी से वायरल हो गया और सवाल उठना शुरू हो गए। अब सुपरस्टार कमल हासन ने भी उनके समर्थन में उतरे हैं।

कमल हासन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'राज राजा चोल के समय पर कोई हिंदू धर्म नहीं था। उस समय वैष्णव, शैव और समानम संप्रदाय थे। ये तो अंग्रेज थे जिन्होंने इन्हें हिंदू कहना शुरू कर दिया, क्योंकि उन्हें इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं थी। यह ठीक वैसा ही है जैसे उन्होंने तुतुकुडी का नाम बदलकर तुतिकोरिन कर दिया।' कमल हासन ने यह भी कहा कि उस समय कई तरह के संप्रदाय थे।'

यह भी पढ़ें- मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान के लुक को बताया सही!

कलाकारों और क्रू के साथ पोन्नियिन सेलवन को देखने गए कमल हासन ने कहा कि यह इतिहास पर आधारित एक कथा का जश्न मनाने का क्षण है। उन्होंने कहा, 'इतिहास को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न करें और न ही इसमें भाषा के मुद्दे को शामिल करें।'

एक इवेंट में डायरेक्टर वेत्रिमारन ने कहा था, 'लगातार और बार-बार, हमारी पहचान हमसे छीनी जा रही है। वल्लूवर का भगवाकरण या राज राज चोल को लगातार एक हिंदू राजा बुलाया जा रहा है।' वेत्रिमारन ने कहा कि सिनेमा जनसाधारण का माध्यम है और इसमें किसी एक खास विचाधारा की पॉलिटिक्स का बचाव किया जाना गलत है।

वेत्रिमारन की यह टिप्पणी फिल्म निर्माता मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेलवन-1 की रिलीज से कुछ दिन बाद आई थी, जिसके बाद सम्राट की धार्मिक पहचान को लेकर बहस शुरू हो गई।

निर्देशक वेत्रिमारन के बयान पर भाजपा नेता एच राजा भड़क गए। उन्होंने कहा कि ‘मैं वेत्रिमारन की तरह इतिहास से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हूं, लेकिन उन्हें राजराजा चोलन द्वारा निर्मित दो चर्चों और मस्जिदों की ओर इशारा करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने खुद को शिवपाद सेकरन भी कहा था। फिर वह तब हिंदू कैसे नहीं हुए?’

अब एक्टर और डायरेक्टर के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बड़ी बजट की इस मल्टीस्टारर फिल्म से 5 साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में उनके साथ साउथ के तृषा, विक्रम, जयराम रवि जैसे कई बड़े कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें- अब दीपिका पादुकोण कभी नहीं करेंगी हॉलीवुड में काम!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग