7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब दीपिका पादुकोण कभी नहीं करेंगी हॉलीवुड में काम! एक्ट्रेस इस चीज से हुईं परेशान, लोग बोले- ‘दीदी का रोना चालू…’

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इनका नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीनाओं में भी शुमार है। अब अदाकारा ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 7 Oct 2022, 11:56 AM IST

deepika padukone reveals she faced racism in hollywood

deepika padukone reveals she faced racism in hollywood

बॉलीवुड के फेमस और सक्सेसफुल एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण अपनी उपलब्धियों के चलते आज बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखती हैं। ये सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। हालांकि दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान हॉलीवुड को लेकर एक बड़ा खुलासा कर सबको हैरान कर दिया है।

एक्ट्रेस दीपिका ने भारतीयों के लिए हॉलीवुड में हो रहे रेशियल स्टीरियोटाइप्स (racial stereotypes) के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। इसी से संबंधित उन्होंने अपना एक निजी अनुभव भी शेयर किया है। दीपिका ने 2017 में अभिनेता विन डिजल के अपोजिट हॉलीवुड डेब्यू किया था।दीपिका इस दिनों पेरिस फैशन वीक में शिरकत करने के लिए गई हुई हैं।

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बड़ी ही हिम्मत से हॉलीवुड के रेशियल स्टीरियोटाइप को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर कीं और बताया कि वहां के लोग बाहरी देशों के लोगों को किस नजर से देखते हैं।

यह भी पढ़ें- अब्दुल राजिक ने दिखाए सोने से बने जूते

इंटरव्यू में दीपिका ने कहा जब भी में यूएस जाती हूं तो कुछ न कुछ बात मुझे दुखी कर देता है। दीपिका ने बताया हाल ही में एक एक्टर ने उनसे कहा तुम बहुत अच्छी इंग्लिश बोलती हो। तब दीपिका ने कहा मुझे समझ नहीं आ रहा है आप क्या बोल रहे हैं। आपके इस बात को बोलने का क्या मतलब है।

दीपिका का कहना है क्या उनके दिमाग में ऐसी सोच है की हम इंग्लिश नहीं बोलते। उन्होंने हॉलीवुड की और फिल्में न करने के पीछे का मुख्य कारण भी बताया। दीपिका हॉलीवुड की XXX: Return of Xander Cage में काम किया था। इस फिल्म के बाद दीपिका दोबारा उस गली में नहीं गईं।

दीपिका पादुकोण के इस इंटरव्यू के कारण सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्‍हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दीपिका पादुकोण संवेदनाएं पाने के लिए विक्टिम कार्ड खेलती हैं तो वहीं कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि दीपिका पादुकोण का रोना हमेशा चालू रहता है कभी डिप्रेशन को लेकर तो कभी किसी दूसरे मुद्दे को लेकर।

दीपिका के वंर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा दीपिका 'फाइटर' और 'प्रोजेक्ट' फिल्म में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- 'रामायण के इस्लामीकरण' पर आदिपुरुष के डायरेक्टर को नोटिस